वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों के हुए तबादले- 27 जुलाई को जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव जे पी पाठक ने जारी किये आदेश




वन विभाग में 7 बड़े अधिकारियों के हुए तबादले- 27 जुलाई को जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव जेपी पाठक ने जारी किये आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश नवा रायपुर, दिनांक: 27/07/2026 क्रमांक: ESTB-102(1)/450/2026-IFS के अनुसार राज्य शासन एतद्वारा निम्नलिखित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख दर्शाये गये कॉलम क्रमांक-4 अनुसार नवीन पदस्थापना पद पर, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।श्रीमती संजीता गुप्ता (1997) कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर, अटल नगर को प्रभारी प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर, अटल नगर।श्री अमरनाथ प्रसाद (1998) सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर को सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के साथ अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, छ ग राज्य वन विकास निगम, नवा रायपुर अटल नगर।श्री एस. वेंकटाचलम (2005) मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट), सरगुजा, अंबिकापुर को कार्यकारी संचालक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ, नवा रायपुर, अटल नगर (प्रतिनियुक्ति पर)।श्री अभिषेक कुमार सिंह (2009)
क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) को वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए)।श्री गुरुनाथन एन. (2012) वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद।श्री प्रणय मिश्रा (2013) विशेष सचिव, छ.ग. शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, अंबिकापुर तथा अति प्रभार मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट), सरगुजा, अंबिकापुर एवं श्री रंमेश कुमार जांगड़े (2013)उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छ.ग. राज्य वन विकास निगम (प्रतिनियुक्ति पर) पदस्थ किया गया है। 27 जुलाई को जारी आदेश में उपरोक्त सारणी के सरल क्रमांक 1, 2 एवं 3 में उल्लेखित अधिकारियों की नवीन पदस्थापना 2/दिनांक 31.07.2026 को अपरान्ह से प्रभावशील होने की बात कहते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जे.पी. पाठक). विशेष सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किया गया है







