अखिल भारतीय गौड़ मंडल का प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान- राष्ट्रीय मंत्री आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने कहा- संगठन से जूड़कर करें इसे मजबूत. श्री गोस्वामी जी ने कहा- गौंड समाज का सम्मान ही है हमारी पहचान




अखिल भारतीय गौड़ मंडल का प्रारंभ हुआ सदस्यता अभियान- राष्ट्रीय मंत्री आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने कहा- संगठन से जूड़कर करें इसे मजबूत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- अखिल भारतीय गौड़ मंडल (रजि.) का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है. उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय मंत्री आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी मथुरा ने बताया कि अखिल भारतीय गौंड मंडल के पं पंकज शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में यह सदस्यता ग्रहण आग्रह अभियान प्रारंभ किया गया है।आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी राष्ट्रीय मंत्री अ.भा. गौड मण्डल एवं पं. विनोद गौड़ राष्ट्रीय महामंत्री अ.भा. गौड मण्डल ने एक मुलाकात के दौरान बताया कि अखिल भारतीय गौंड मंडल के नए राष्ट्रीय गठन के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए नई कार्य योजना तैयार की गई है। एवं पूरे देश भर में इस संगठन से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर इसको मजबूत बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। श्री गोस्वामी ने कहा कि आओ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने संगठन को मजबूत बनायें।अखिल भारतीय गौड़ मण्डल के सदस्य बनें।सदस्य बनने से सामाजिक एकता एवं सहयोग की भावना जागृत होती है तो वहीं हम सभी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर इसे सफल बनाने में अपना योगदान देते हैं एवं शिक्षा, सेवा एवं संस्कारों के कार्यक्रमों से हमारा सतत जुड़ाव होकरसमाज के उत्थान एवं विकास में हमारी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होती है। आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हुए सदस्यता अभियान के आगाज के साथ ही हमारा संकल्प सशक्त संगठन, समृद्ध समाज गौड समाज का सम्मान एवं हमारी पहचान है।एक कदम संगठन की ओर, एक कदम समाज की ओर बढाते हुए आज ही अखिल भारतीय गौंड मंडल के सदस्य बनने के लिए
9359803540।9981448866 |9412353635 पर संपर्क कर सकते हैं







