सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा- एक साधारण किसान ने अपनी 10 करोड़ की प्रॉपर्टी समर्पित कर दी सांवलिया सेठ को

सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा- एक साधारण किसान ने अपनी 10 करोड़ की प्रॉपर्टी समर्पित कर दी सांवलिया सेठ को kshititech
सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाने वाला साधारण किसान

सांवलिया सेठ के प्रति अटूट श्रद्धा- एक साधारण किसान ने अपनी 10 करोड़ की प्रॉपर्टी समर्पित कर दी सांवलिया सेठ को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भगवान कृष्ण के प्रति आस्था चितौड़गढ़ में देखने को मिली। यहां सांवलिया सेठ मंदिर में डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के साधारण किसान ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यहां किसान अमरजी गौतम गौतम पाटीदार ने अपनी जीवनभर की पूंजी और 10 करोड़ रुपये मूल्य की 10.15 बीघा जमीन व मकान भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में समर्पित कर दिए।बताया जा रहा है कि किसान अमरजी गौतम ने वर्ष 2016 में अपनी पूरी संपत्ति दान करने का संकल्प लिया था। लेकिन, जमीन पर कर्ज होने, अलग-अलग खातों में दर्ज भूमि और जटिल कानूनी प्रक्रियाओं के कारण यह मामला वर्षों तक अटका रहा। इस दौरान कई कलेक्टर और मंदिर मंडल के अध्यक्ष बदले, लेकिन अमरजी गौतम का हौसला नहीं डगा। उन्होंने मंदिर व प्रशासनिक दफ्तरों के 100 से अधिक चक्कर काटे और आखिरकार जमीन की रजिस्ट्री भगवान सांवलिया सेठ के नाम करा दी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading