संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन






संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संस्कार पब्लिक स्कूल, सक्ती में 25 जुलाई ,2026 को विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज भव्य इंटर-हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, हाउस वार्डन, हाउस मेंबर्स एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के लिए किया गया। नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए “स्वर गूंज”, कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए “हेल्दी प्लेट कुकिंग”, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए “एलोक्यूशन (भाषण प्रतियोगिता)” तथा कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए “हैकाथॉन” का आयोजन किया गया।सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच के साथ भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। “स्वर गूंज” में नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। “हेल्दी प्लेट कुकिंग” में विद्यार्थियों ने पौष्टिक, संतुलित एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। “एलोक्यूशन” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रभावशाली वक्तृत्व कला, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं “हैकाथॉन” में विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं समस्या-समाधान पर आधारित उत्कृष्ट परियोजनाएँ प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता का परिचय दिया।कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी हाउस वार्डन एवं हाउस मेंबर्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सुचारु आयोजन, समन्वय एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभिन्न कक्षावर्ग के लिए कार्यक्रम का मंच संचालन क्रमशः श्रीमती ज्योति साहू एवं सुश्री अन्नू तिवारी द्वारा अत्यंत कुशलतापूर्वक एवं सफलतापूर्वक किया गया, जिससे संपूर्ण आयोजन अनुशासित, आकर्षक एवं गरिमामय बना।प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए विद्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि निर्णायकों को आमंत्रित किया गया। हेल्दी प्लेट कुकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्रीमती विभा यादव ने किया। एलोक्यूशन (भाषण प्रतियोगिता) की निर्णायक सुश्री मासूम रतेरिया (अंग्रेज़ी शिक्षिका एवं एम.बी.ए. इन फाइनेंस) रहीं, जबकि हैकाथॉन प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुश्री श्रुति रतेरिया (कमर्शियल पायलट) द्वारा किया गया। सभी निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता, प्रस्तुति कौशल एवं नवाचार की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, सृजनात्मक सोच विकसित करने तथा उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक चिंतन, टीम भावना, संवाद कौशल तथा नवाचार की भावना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, हाउस वार्डन, हाउस मेंबर्स, मंच संचालकों एवं सम्मानित निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण एवं सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नवीन अनुभव प्राप्त करने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का एक प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।








