सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ रथ उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने लोगों को दिया नेत्रदान एवं अंगदान जागरूकता का संदेश. अभियान को पूरे जिले में संचालित करने बनी योजना






सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ रथ उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा ने लोगों को दिया नेत्रदान एवं अंगदान जागरूकता का संदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा शक्ति द्वारा 24 जुलाई 2026 को रथ उत्सव एवं प्रदर्शनी (एक्जीबिशन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन सफल एवं आकर्षक रहा।इस अवसर पर समिति की ओर से ग्रीन रिबन लगाकर नेत्रदान एवं अंगदान जागरूकता अभियान चलाया गया। उपस्थित महिलाओं को नेत्रदान एवं अंगदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा समाजहित में अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने समिति की इस सामाजिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया। रथ उत्सव, प्रदर्शनी एवं जागरूकता अभियान ने सामाजिक सेवा और जनजागरण का प्रभावी संदेश दिया।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल, सचिव श्रीमती संगीता केड़िया एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता खेतान सहित शाखा की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







