राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह आठों आरोपियों के घरों में एक साथ दी दबिश. टुन्नु यादव ने मोबाइल से मिटा दिए हैं सारे सबूत। व्हाट्सएप चैट भी कर दिए डिलीट मोबाइल कर दिया रिसेट

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने रविवार की सुबह आठों आरोपियों के घरों में एक साथ दी दबिश. टुन्नु यादव ने मोबाइल से मिटा दिए हैं सारे सबूत। व्हाट्सएप चैट भी कर दिए डिलीट मोबाइल कर दिया रिसेट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद 8 आरोपियों के घर पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की 8 टीमों ने एक साथ, एक ही वक्त पर आरोपियों के घर पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। कुछ देर बाद टिन्नू की मां मौके पर पहुंची और ताला खोला। पुलिस टिन्नू के घर से थोड़ी दूरी पर भतीजे आरोपी मनीष यादव के घर पहुंची तो वहां भी ताला लगा था. सूत्रों से पता चला है कि टिन्नू यादव ने अपने मोबाइल से सबूत मिटा दिए हैं और फोन को फैक्ट्री रिसेट कर दिया है, SIT अब डेटा रिकवर करने की कोशिश करेगी