राम मंदिर के लिए जेल काटी-और लाठियां खाई. चढ़ावा चोरी कांड पर भावुक हुए मंत्री जी।कहा जो लोग नहीं चाहते थे राम मंदिर बने वही लोग आज मचा रहे हैं शोर. भगवान के घर में यदि चोरी हुई है तो उसे ना मोदी जी छोड़ेंगे ना योगी जी


राम मंदिर के लिए जेल काटी-और लाठियां खाई. चढ़ावा चोरी कांड पर भावुक हुए मंत्री जी।कहा जो लोग नहीं चाहते थे राम मंदिर बने वही लोग आज मचा रहे हैं शोर. भगवान के घर में यदि चोरी हुई है तो उसे ना मोदी जी छोड़ेंगे ना योगी जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वो लोग शोर मचा रहे हैं, जो चाहते ही नहीं थे कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने।उन्होंने कहा कि दुख तो हमारे जैसे लोगों को है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए जेल काटी, गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई, जिस कारण मेरे सिर पर गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी, जिसका ऑपरेशन मैंने 3 साल पहले ही करवाया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा, ‘श्रीराम मंदिर चढ़ावे को लेकर आज वही लोग शोर मचा रहे हैं, जो चाहते नहीं थे कि राम मंदिर बने। उन्होंने कहा इन लोगों को इतनी समझ नहीं है कि राम मंदिर उत्तर प्रदेश में है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी हैं और उत्तर प्रदेश भारत में है और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।’उन्होंने कहा, ‘अगर भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी हुई है तो दोषियों को न ही योगी छोड़ेगें और न ही मोदी छोड़ेगें। भगवान राम के यहां पहले भी चोरी हुई थी, जब सीता माता का हरण रावण करके ले गया था। इसके बाद रावण के घर में दिया जलाने वाला भी नहीं बचा था।’विज ने कहा कि इन्हें कोर्ट से भी सजा मिलेगी, कानून से भी सजा मिलेगी और भगवान श्री राम तो इनको किसी भी हालत में बख्शने वाले हैं नहीं। उन्होंने कहा कि यह जो लोग शोर मचा रहे हैं यह नहीं चाहते थे कि राम मंदिर बने, इनको दुख भी नहीं है और यह एक तरह से कटाक्ष कर रहे हैं सनातन का मजाक उड़ाना चाहते हैं।विज ने भावुक होते हुए उन दिनों को भी याद किया जब राम मंदिर को लेकर उन्होंने पुलिस की लाठियां खाई थी। विज ने कहा कि दुख तो हमारे जैसे लोगों को है, जिन्होंने 19 दिन जेल काटी और गिरफ्तार हुए और पुलिस की लाठियां खाई, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और सर में गांठे पड़ गई थी, जिनका ऑपरेशन उन्होंने पीजीआई से तीन साल पहले ही करवाया है।

