राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबरों को बताया गया अफवाह. पदाधिकारियो ने नहीं दिया है कोई लिखित इस्तीफा – सूत्र

राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबरों को बताया गया अफवाह. पदाधिकारियो ने नहीं दिया है कोई लिखित इस्तीफा - सूत्र kshititech

राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबरों को बताया गया अफवाह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चंपत राय के इस्तीफे की खबर अफवाह! कोई लिखित इस्तीफा नहीं। कोई आधिकारिक बयान नहीं। ट्रस्ट ने कोई बयान नहीं दिया। चंपत के करीबियों ने इस्तीफे की अफवाह उड़ाई। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और न ही उनके इस्तीफे का अभी तक कोई अधिकृत एलान हुआ है।सूत्रों का दावा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा के करीबियों ने इस्तीफे की खबर उड़ाई है। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की तरफ से अभी तक कोई लिखित इस्तीफा नहीं दिया गया है।राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण और SIT जांच के बीच इस्तीफे की चर्चा ने अयोध्या से लेकर लखनऊ तक हलचल बढ़ा दी है। फिलहाल ट्रस्ट या संबंधित पक्ष की तरफ से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading