सेवा कार्य की अनुकरणीय पहल-शहर की मुस्लिम जमात के युवाओं ने गर्मी को देखते हुए राहगीरों को पिलाई शरबत. मुस्लिम समाज की पहल पर शहर के कोतवाली प्रभारी एवं अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष ने भी पहुंचकर युवाओं का किया उत्साह वर्धन


सेवा कार्य की अनुकरणीय पहल-शहर की मुस्लिम जमात के युवाओं ने गर्मी को देखते हुए राहगीरों को पिलाई शरबत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में इन दिनों भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। ऐसे में प्यासे राहगीरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज ने जी एन आर एफ के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के युवाओं ने शहर के प्रमुख अस्पताल चौक पर ‘शर्बत वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया।तपती दोपहरी में जब लोग गर्मी से बेहाल थे, तब मुस्लिम जमात के सदस्यों ने अस्पताल चौक से गुजरने वाले राहगीरों, मरीजों और उनके परिजनों को शीतल शर्बत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। इस सेवा कार्य ने न केवल लोगों को लू से राहत दी, बल्कि आपसी भाईचारे और मानवता का एक सुंदर संदेश भी दिया।अस्पताल चौक एक व्यस्त स्थान है जहाँ दिनभर मरीजों और उनके तीमारदारों का आना-जाना लगा रहता है। इस भीषण गर्मी में यहां सेवा कार्य करना किसी वरदान से कम नहीं था। लोगों ने मुस्लिम जमात की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
आयोजन में शामिल सदस्यों ने कहा कि, “गर्मी का प्रकोप बढ़ा हुआ है और अस्पताल में आने वाले लोगों को अक्सर पानी के लिए भटकना पड़ता है। हमारा उद्देश्य बस इतना है कि हम किसी की प्यास बुझाकर उन्हें इस चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकें।इस पुनीत कार्य में नगर निरीक्षक लखन पटेल, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिगंबर चौबे, मुस्लिम जमात के मुखिया महबूब भाई जान, हाजी मुन्नवर भाई हाजी आबिद भाई, नियाज भाई,सरफराज भाई, इम्तियाज़ भाई ,जमाल खान, लाला खान, सम्स तबरेज खान ,बशीर, सफीक खान, मोहम्मद अजलाल खान,इरफान भाई, रजब अली, रज्जाक अली, अब्दुल अहमद भाई, जफर खान, असलम खान, तैयब अंसारी, वारिस खान, दानिश खान, समीम खान, असलम खान, आवेश कुरैशी ,साजिद खान,रियाजुद्दीन, काजी नूर खान, बशीर खान,जिलानी भाई, नफीस खान, चिंटू, यासीन अली,मुस्लिम जमात के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी तत्परता के साथ आने-जाने वाले लोगों को ससम्मान शर्बत वितरित किया

