चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जिला इकाई ने किया अग्रसेन भवन में निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क जांच शिविर. प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा- सैकड़ो महिलाओं ने लिया शिविर का लाभ. महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की भी दी गई जानकारी


चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की जिला इकाई ने किया अग्रसेन भवन में निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क जांच शिविर. प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा- सैकड़ो महिलाओं ने लिया शिविर का लाभ
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय सारंगढ़ के स्थानीय अग्रसेन भवन में जिला इकाई सारंगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ के बैनर तले नि:संतान दंपत्ति हेेतु निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सारंगढ़ अंचल के आसपास के गांव के ग्रामीणों ने मेडिकल कैंप में शामिल होकर निशुल्क निसंतान दंपति एवं अन्य कई प्रकार की जांच करवाएं।आने वाले समय में निश्चित ही उनको इस शिविर का फायदा मिलेगा एवं उनके घरों में किलकारियां गूंजेगी ।
उक्त शिविर में अपेक्स् हॉस्पिटल की मुख्य डॉक्टर रश्मि गोयल, नव्या मैडम, एवं उनकी पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा एवं उनके अच्छे प्रचार -प्रसार से काफी संख्या में मरीज, एवं दूर-दूर से ग्रामीण आये। साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों में वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम अग्रवाल ,संरक्षक नंदकिशोर केजरीवाल, कुमारवानी ,जयवानी ,मनोज गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल , जिला अध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर ,कोषाध्यक्ष घनश्याम बंसल ,एवं सहयोगी सदस्यों की उपस्थिति रही।सभी आए हुए ग्रामीणों को बिस्किट पानी एवं शरबत की सेवाएं प्रदान की गई जिसमें पानी एवं शरबत श्री शांति सीता सेवा समिति सारंगढ़ एवं बिस्किट शुभम जनरल की ओर से सहयोग रहा। इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सारंगढ़ शहर में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के चिकित्सा जांच शिविर एवं सेवा कार्यों का लगातार संचालन किया जा रहा है

