रविवार की सुबह निकला आदेश- नगर पालिका के 20 अधिकारियों के हुए तबादले. नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने जारी की सूची. 14 जून को जारी हुई ट्रांसफर सूची. किरण पटेल को बनाया गया नगर पंचायत बम्हनीनडीह का सीएमओ




रविवार की सुबह निकला आदेश- नगर पालिका के 20 अधिकारियों के हुए तबादले. नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने जारी की सूची. 14 जून को जारी हुई ट्रांसफर सूची
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर पालिका में पदस्थ अधिकारियों के तबादले 14 जून को किए गए हैं।जिसमें करीब 20 अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।छत्तीसगढ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के आदेश
नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 14-06-2026 क्रमांक ESTB-102(2)/461/2026-URBAN :: राज्य शासन एतद्वाvरा निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टि से समान सामर्थ्य सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उनके नाम के सम्मुख कॉलम 05 में अंकित स्थान पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ करता है। ट्रांसफर सूची के अलावा विभाग द्वारा दो आदेश अलग से जारी किए गए हैं
01- श्रीमती किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी “ग” वर्ग के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।
02- श्री राजेश तिवारी, मूलपद सहायक राजस्व निरीक्षक के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक नगर पालिका परिषद् खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा

