अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, दिल्ली HC का ऐतिहासिक फैसला


अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, दिल्ली HC का ऐतिहासिक फैसला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाली महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव का अधिकार दिया है. अब तक ये सुविधा सिर्फ सरकारी स्कूलों की फीमेल टीचर्स को दी जा रही थी. दिल्ली हाई कोर्ट के इस फैसले से जहां निजी स्कूलों के शिक्षकों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है। तो वहीं शिक्षकों ने हाई कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि आज शिक्षक एक सरकारी स्कूल से ज्यादा मेहनत एवं श्रम निजी स्कूलों में काम करने के दौरान लगाते हैं। तथा सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के एवज में निजी स्कूल काफी पीछे हैं।किंतु यह फैसला देश भर के उन लाखों शिक्षकों के लिए एक बड़ा राहत भरा होगा

