10 जून को छत्तीसगढ़ के मदकू द्वीप में हुआ विशाल संत सम्मेलन. छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने भी किया संत सम्मेलन को संबोधित. अंजू ने कहा- प्रदेश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता.अवैध धनवंतरण के शिकार लोगों की हो रही घर वापसी.150 संतों की उपस्थिति में सनातन धर्म की रक्षा का लिया गया संकल्प




10 जून को छत्तीसगढ़ के मदकू द्वीप में हुआ विशाल संत सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने भी किया संत सम्मेलन को संबोधित. अंजू ने कहा- प्रदेश में सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार प्रयासों की आवश्यकता.अवैध धनवंतरण के शिकार लोगों की हो रही घर वापसी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध धर्मस्थल मदकूद्वीप में 10 जून को धर्म जागरण के तत्वाधान में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष महाराज राम रूप त्यागी के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जहां विभिन्न स्थानों से करीब डेढ़ सौ की संख्या में संत महात्मा कार्यक्रम में पहुंचे तो वहीं संत सम्मेलन के दौरान रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस आयोजन में पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश की घर वापसी प्रमुख श्रीमती अंजू गबेल ने भी जहां मदकु द्वीप में पहुंचे सभी संत समाज के लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया तो वहीं अंजू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अवैध रूप से धर्मांतरण के शिकार लोगों के लिए चलाए जा रहे घर वापसी कार्यक्रम से भी सभी संत समाज को अवगत कराया। साथ ही बताया कि घर वापसी कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में लगातार लोगों की घर वापसी करवाई जा रही है एवं विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिवरीनारायण से लगे राम मिलेंगे आश्रम में भी भव्य रूप से परम पूज्य राष्ट्रीय संत जगतगुरु रामभद्राचार्य जी की मौजूदगी में सैकड़ो लोगों की घर वापसी करवाई गई तथा आज सनातन धर्म की रक्षा के लिए लगातार हमें काम करने की आवश्यकता है। एवं हिंदू समाज के लोगों को जबरन धर्मांतरण करवा कर उन्हें बरगलाया जा रहा है। एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा की सरकार ने विगत दिनों कैबिनेट में धर्मांतरण कानून लाकर एक बड़ा काम किया है। तथा अब आने वाले समय में अवैध धर्मांतरण पर जहां रोक लगेगी तो वहीं हम सभी को इसके लिए प्रयास करना चाहिए। वही प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू कबीर के इस ओजस्वी उद्बोधन को उपस्थित सभी संत समाज में प्रशंसा की तो वहीं उन्होंने बड़े ही प्रमुखता के साथ सनातन धर्म की बातों को संत समाज के बीच रखा
तथा मदकु द्वीप के कार्यक्रम में जहां संत समाज उपस्थित रहा तो वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए एवं इस दौरान संत समाज के लोगों ने जहां कार्यक्रम को संबोधित किया तो वहीं सनातन धर्म की रक्षा को लेकर एक सकारात्मक कार्य योजना भी तैयार हुई। कार्यक्रम से वापस लौटकर प्रदेश घर वापसी प्रमुख अंजू गबेल ने बताया कि मदकु द्वीप का यह कार्यक्रम एक एतिहासिक कार्यक्रम रहा। जिसमें इतने संत समाज के लोगों की उपस्थिति में आज कार्यक्रम संपन्न हुआ। तथा यह स्थान प्राचीन काल से एक धर्म के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है एवं यहां भगवान श्री रामचंद्र जी से भी जुड़े हुए अनेकों स्थल हैं तो वही 10 जून के कार्यक्रम ने पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी है







