ब्रेकिंग न्यूज़-सिलियारी के चावल वाले बाबा नरेंद्र शास्त्री को पुलिस ने लिया हिरासत में. महिला से दुष्कर्म का लगा आरोप. मामले की जांच में जुटी पुलिस. बाबा की प्रसिद्धि को देखते हुए बारीकी से चल रही है मामले की जांच

सिलियारी के चावल वाले बाबा को पुलिस ने लिया हिरासत में. महिला से दुष्कर्म का लगा आरोप. मामले की जांच में जुटी पुलिस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और पीड़िता के आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद उसे बागबाहरा थाना लाया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी नरेंद्र शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र का रहने वाला है और वह कथावाचन एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में सक्रिय रहा है। वह धार्मिक कार्यक्रमों में कथावाचन करता था और लोगों के बीच ज्योतिषीय भविष्यवाणी के लिए भी जाना जाता था। स्थानीय स्तर पर उसे “चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा” के नाम से भी पहचाना जाता है। पुलिस टीम ने आरोपी को सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर बागबाहरा थाना लाया। मामले की संवेदनशीलता और आरोपी की सार्वजनिक पहचान को देखते हुए इसे महत्वपूर्ण मामला माना जा रहा है।हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस प्रकरण पर विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज किया है और कहा है कि जांच जारी है।महासमुंद पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग मामले को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है

