,29 लोगों की सुनी समस्याएं-कलेक्टर तोपनो साहब के जन दर्शन से जिले के नागरिकों को मिल रहा लाभ. दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं जन दर्शन में.मंगलवार के जन दर्शन में भी कलेक्टर साहब ने सुनी समस्याएं. अजा जजा के विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष चयन परीक्षा की तिथि घोषित


29 लोगों की सुनी समस्याएं-कलेक्टर तोपनो साहब के जन दर्शन से जिले के नागरिकों को मिल रहा लाभ. दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं जन दर्शन में.मंगलवार के जन दर्शन में भी कलेक्टर साहब ने सुनी समस्याएं. अजा जजा के विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष चयन परीक्षा की तिथि घोषित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयलकी खबर
शक्ति -कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकासविभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का वर्तमान में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत होना तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया होना अनिवार्य है। पात्र विद्यार्थी योजना के अंतर्गत आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे तथा परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयनित किए जाएंगे। राज्य शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का चयन कर राज्य के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाया जाएगा। योजना के तहत आयोजित चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 4वीं की अंकसूची, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पालक का आय प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण पत्र तथा संस्था के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न कर 20 जून 2026, शनिवार तक अपने विद्यालय में जमा कर सकते हैं। विद्यालय प्रमुखों द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उन्हें 22 जून 2026, सोमवार तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा। इसके पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार कर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जांजगीर-चांपा में 24 जून 2026, बुधवार तक भेजी जाएगी।योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए इच्छुक पालक एवं विद्यार्थी अपने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 29 आवेदन हुए प्राप्त
शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डूमरपारा निवासी श्री मुकेश कुमार बरेठ ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से लोन स्वीकृत करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम भोथिया निवासी श्री गोकुल प्रसाद साहू ने विद्युत लाईन में लगे केबल को बदलने एवं सुधार करने के संबंध में,तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम आमगांव निवासी श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं समस्त मोहल्लावासी ने नल जल योजना से बने पानी टंकी को शीघ्र ही चालू के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कारीभावर निवासी श्री शनि रात्रे एवं समस्त ग्रामवासी ने आमगांव से कारीभावर तक पहुंच मार्ग से सी सी निर्माण कार्य के संबंध, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बोकरामुड़ा निवासी श्री सुखीराम यादव ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती बिन्दा कुर्रे ने प्रधानमंत्री आवास जारी करने हेतु आदेश प्रदान करने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम बैलादुला निवासी श्रीमती हेमबाई कुर्रे ने पेंशन राशि जारी करने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम बाराद्वार निवासी श्री लीलाधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना में ग्राम नाम त्रुटि सुधार कर लंबित किस्तो कि राशि जारी के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम रायपुरा निवासी श्री देवचरण देवांगन ने ग्राम रायपुरा के रोड़ में बहुत ही नीचे में पुल डेम का निर्माण हैं जिसमें पानी निकासी को लेकर समस्या के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम डभरा निवासी श्रीमती प्रियंका जोशी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर पंचायत डभरा वार्ड क्रमांक 01 के नियुक्ति करने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

