शक्ति जिले के किसानों को नैनो यूरिया की तकनीक से जागरूक करने अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए कृषि विभाग को निर्देश. लंबित राजस्व मामलो के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर साहब गंभीर बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा शीघ्र निराकरण हो मामलों का. आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनो साहब. कल 10 जून को जिले में सुशासन तिहार के समाधान शिविरों का होगा समापन

शक्ति जिले के किसानों को नैनो यूरिया की तकनीक से जागरूक करने अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए कृषि विभाग को निर्देश. लंबित राजस्व मामलो के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर साहब गंभीर बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा शीघ्र निराकरण हो मामलों का. आज मंगलवार को समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनो साहब. कल 10 जून को जिले में सुशासन तिहार के समाधान शिविरों का होगा समापन kshititech
शक्ति जिले की मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक

शक्ति जिले के किसानों को नैनो यूरिया की तकनीक से जागरूक करने अभियान चलाने कलेक्टर ने दिए कृषि विभाग को निर्देश. लंबित राजस्व मामलो के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर साहब गंभीर बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा शीघ्र निराकरण हो मामलों का. समय सीमा की बैठक को संबोधित कर रहे थे तोपनो साहब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार अन्तर्गत जिले के विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या शिविरों में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटान के लिए राजस्व अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी तहसीलदारों को आरआई, पटवारी को विभिन्न चिन्हांकित ग्रामों में पहुंचकर राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर ने आगामी खरीफ फसल सीजन के दृष्टिगत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि विभाग को खाद बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उपलब्ध स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को नैनो यूरिया एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इसके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।कलेक्टर ने आगामी मानसून के दृष्टिगत वन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं रेशम विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आगामी मानसून में पौधरोपण की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आगामी नए शैक्षणिक सत्र के लिए शाला प्रवेश उत्सव का प्रभावी आयोजन करने, विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए है समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन योजना के आगामी संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन के संचालन के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा में सुनिश्चित करें तथा शिकायतों के निराकरण संबंधी सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित रखें, ताकि सीएम हेल्पलाइन की सुविधा से आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके। कलेक्टर ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी पेयजल संबंधी समस्या हो, उसका तत्काल निराकरण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से खाद विक्रय एवं भण्डारण करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समीक्षा के दौरान लंबित मामलों पर सभी विभागों को समय-सीमा में प्राथमिकता के आधार पर प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 10 जून को खुरघटी में समाधान शिविर का होगा आयोजन।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत पंचायत भवन के पास खुरघटी में 10 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर खुरघटी में ग्राम खुरघटी, खोंधर, बसंतपुर, छुहीपाली, कटेकोनी बड़े, कटेकोनी छोटे, कंवलाझर, कुसुमझर, नावापारा ड, खैरा, रामभांठा, सिरियागढ़, सुखापाली, ठनगन, मांजरकुद एवं फरसवानी ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading