भजन प्रेमी स्व.बालकिशन अग्रवाल का ब्राह्मण भोज.गंगा प्रसादी एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम 9 जून को रायपुर में. समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल राजू के भाई थे बालकिशन जी

भजन प्रेमी स्व.बालकिशन अग्रवाल का ब्राह्मण भोज.गंगा प्रसादी एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम 9 जून को रायपुर में. समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल राजू के भाई थे बालकिशन जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध भजन प्रेमी एवं भरत अग्रवाल।भागचंद अग्रवाल एवं राधेश्याम अग्रवाल राजू के भाई एवं गोपाल अग्रवाल के पूज्य पिता श्री बालकिशन अग्रवाल जी (सुपुत्र स्वर्गीय श्री केदारमल अग्रवाल राजेश सोडा फैक्ट्री) का आकस्मिक निधन विगत दिनांक 28 मई 2026 दिन- गुरुवार को हो गया था। जिनका गंगा प्रसादी एवं ब्रह्मण भोज कार्यक्रम कल दिनांक- 9 जून 2026 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से निवास कमला सुपर बाजार तेलधानी नाका रायपुर छत्तीसगढ़ में होगा एवं पगड़ी संस्कार कार्यक्रम उसी दिन शाम 4:00 बजे श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन के सभागार समता कॉलोनी रायपुर में होगा। ज्ञात हो की श्री बालकिशन अग्रवाल जी राजधानी रायपुर में भजन प्रेमी के रूप में प्रसिद्ध थे तथा शहर के अनेकों मंदिरों में वे लगातार वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान जहां अपने सु मधुर भजनों की प्रस्तुति देते थे। तो वही उनके आकस्मिक निधन से जहां धर्म प्रेमी भी मायूस है। तो वहीं रायपुर के प्रतिष्ठित अग्रवाल में भी शोक की लहर है। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच परिवार. छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन परिवार. वर्ल्ड वैश्य फाऊंडेशन। रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक।व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading