अपने आप को पुष्पा बताने वाले जहांगीर खान को बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर पर किया गिरफ्तार. अभिषेक बनर्जी के खास हुआ करते थे जहांगीर




अपने आप को पुष्पा बताने वाले जहांगीर खान को बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर पर किया गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा है। जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट चुनाव लड़ने के लिए खड़े हुए थे।चुनाव के दौरान उनके बयान काफी विवाद में आए थे। यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा और जहांगीर के बीच की भी खूब चर्चा हुई थी। उन्होंने खुद को पुष्पा बताते हुए कहा था कि वह झुकेंगे नहीं।बीते दिनों कलकत्ता हाई कोर्ट ने जहांगीर की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। 4 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जहांगीर के खिलाफ पुलिस ने 5 मामले दर्ज किए थे






