मांस- मछली की बिक्री पर प्रतिबंध-धर्म की नगरी काशी-बनारस में शहर से बाहर होगी मीट मुर्गा और मटन की दुकाने. स्वच्छता को लेकर निगम ने लिया बड़ा फैसला




धर्म की नगरी काशी-बनारस में शहर से बाहर होगी मीट मुर्गा और मटन की दुकाने. स्वच्छता को लेकर निगम ने लिया बड़ा फैसला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -धर्म की नगरी काशी में अब शहर में मीट-मुर्गा और मछली की दुकाने नहीं रहेंगी। स्वच्छ काशी और स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-5 तक पहुंचने की कवायद के अंतर्गत नगर निगम ने इस बारे में फैसला लिया है। वहीं सावन में पूरी तरह से नगर निगम क्षेत्र में मिट-मछली और मुर्गा की दुकानें बंद होने से व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों को भी ध्यान में रखा गया है। शहरी सीमा से बाहर नगर निगम ने पांच स्थानों का चयन भी कर लिया है जहां प्रथम चरण में दुकानें बनाकर आवंटित की जाएंगी।






