क्रैश हो गए सोना चांदी-6 जून को सोना- चांदी के कीमतों में ही भारी गिरावट. भारी गिरावट का कारण अमेरिका- सूत्र

6 जून को सोना- चांदी के कीमतों में ही भारी गिरावट. भारी गिरावट का कारण अमेरिका- सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों और घरेलू मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में ₹16,000 प्रति किलो तक की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई है, जिससे इसके दाम टूटकर करीब ₹2,48,000 प्रति किलो के स्तर पर आ गए हैं

चांदी में गिरावट के मुख्य कारण

अमेरिका में बेहतर जॉब डेटा: अमेरिकी लेबर।डिपार्टमेंट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रोजगार दर में अप्रत्याशित उछाल आया है.मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्डः अमेरिकी डॉलर।और बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण निवेशकों ने चांदी और सोने जैसी धातुओं से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाना शुरू कर दिया है

फेड रेट में बढ़ोतरी की आशंका: अमेरिकी केंद्रीय

बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंताओं ने भी कीमती धातुओं के बाजार पर दबाव बनाया।निवेशकों द्वारा अपने ऊंचे मुनाफे को सुरक्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर बिकवाली की जा रही है.

अचानक 16,500 रुपये टूटी चांदी… सोना भी बिखरा, वजह सिर्फ अमेरिका!

सोना और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान भारी गिरावट आई है. चांदी एक ही झटके में 16,600 रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. शु्क्रवार को रात 11.30 बजे कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक चांदी के भाव 16,000 से ज्‍यादा टूट चुके थे, जबकि सोने के दाम में भी करीब 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी.सोने और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान इतनी भारी गिरावट सिर्फ अमेरिका की वजह से आई है. MCX पर दाम तेजी से गिरने के बाद सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. दिल्‍ली से लेकर मुंबई तक सोने-चांदी सस्‍ते हो चुके हैं.मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने के भाव में 3947 रुपये गिरकर 1,55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत 16,595 रुपये गिरकर 2,48,201 रुपये प्रति किलो पर आ गया है. सोने-चांदी के भाव में ये गिरावट अमेरकी-ईरान तनाव और फेड रेट बढ़ोतरी की आशंका के बीच आया है.इंटरनेशलन मार्केट में सोना 3.4 फीसदी तक गिर गया है. अमेरिका में जॉब डाटा अनुमान से बेहतर डेटा आया है. इसका असर बॉन्ड यील्ड और डॉलर पर पड़ा है. दोनों में तेजी देखी जा रही है, जिससे सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट रही है.वहीं अमेरिका फेडरल बैंक इस साल इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है. इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिका-ईरान में लड़ाई से कच्‍चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इससे मंहगाई बढ़ने का खतरा बन गया है. यह भी सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वज है.अमेरिका में 5 जून को स्पॉट गोल्ड 3.2 फीसदी गिरकर 4,330.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं सिल्वर 7.1 फीसदी गिरकर 68.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. भारत में सोना 2 फीसदी और चांदी करीब 7 फीसदी टूटी है.

सोने और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान इतनी भारी गिरावट सिर्फ अमेरिका की वजह से आई है. MCX पर दाम तेजी से गिरने के बाद सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक सोने-चांदी सस्ते हो चुके हैं.सोना और चांदी के भाव में एक दिन के दौरान भारी गिरावट आई है. चांदी एक ही झटके में 16,600 रुपये तक टूट चुकी है, जबकि सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. शुक्रवार को रात 11.30 बजे कमोडिटी मार्केट के बंद होने तक चांदी के भाव 16,000 से ज्यादा टूट चुके थे, जबकि सोने के दाम में भी करीब 4000 रुपये तक की गिरावट आई थी