करही में हुआ नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ- गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक एवं शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद. अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बन चुका था करही गांव. एसपी पांडे ने कहा- 24 घंटे खुला रहेगा सहायता केंद्र

करही में हुआ नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ- गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक एवं शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद. अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बन चुका था करही गांव. एसपी पांडे ने कहा- 24 घंटे खुला रहेगा सहायता केंद्र kshititech
5 जून को करही गांव में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

करही में हुआ नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ- गोलीकांड के बाद पुलिस अलर्ट। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक एवं शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले एवं जांजगीर चांपा जिले की सीमा में बसे गांव करही में विगत महीनो हुए गोली कांड की घटना को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है।तथा गोलीकांड की घटना ने कहा पूरे प्रदेश की राजनीति को में उबाल ला दिया था। तो वहीं जांजगीर चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय पांडे की पहल पर 5 जून को करही में नए पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। शक्ति जिले के संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोंम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तथा पुलिस सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया एवं जांजगीर चांपा जिले के जिला पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने कहा कि इस पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण जनों को सुरक्षा देना है। एवं विगत दिनों कुछ ऐसी बड़ी घटनाएं हुई जिसे देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करना जरूरी था एवं अब क्षेत्र के लोगों को दूसरे थानों एवं चौकियो में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।पुलिस के साथ-साथ आम जनता की सभी समस्याएं भी सहायता केंद्र में सुनी जाएगी

शक्ति जिले के पुलिस कप्तान ने कहा- पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

करही में पुलिस सहायता केंद्र के शुभारंभ अवसर पर शक्ति जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।एवं करही में पुलिस सहायता केंद्र के प्रारंभ होने से गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading