खाद्य पदार्थों को समाचार पत्र के पेपरो में लपेट कर देने पर लगा प्रतिबंध।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने जारी किया आदेश

खाद्य पदार्थों को समाचार पत्र के पेपरो में लपेट कर देने पर लगा प्रतिबंध।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने जारी किया आदेश kshititech

खाद्य पदार्थों को समाचार पत्र के पेपरो में लपेट कर देने पर लगा प्रतिबंध।भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने जारी किया आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (#FSSAI) पश्चिमी क्षेत्र ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों की पैकिंग या परोसने के लिए समाचार पत्रों के पेपर का उपयोग तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। प्राधिकरण का मानना है इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है।प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि छपाई की स्याही में सीसा और अन्य भारी धातुओं सहित कई हानिकारक रसायन होते हैं। पैकिंग के लिए समाचार पत्र के इस्‍तेमाल से भोजन के दूषित और लम्‍बी अवधि के बाद स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading