कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से 6 जून को लौटेंगे भारत वापस. अभिजीत ने लिखा- मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से 6 जून को लौटेंगे भारत वापस. अभिजीत ने लिखा- मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं kshititech
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से 6 जून को लौटेंगे भारत वापस. अभिजीत ने लिखा- मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके छह जून को अमेरिका से वापस भारत आएंगे। सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘भारत के लिए निकल गया हूं… मैं अपना भविष्य संविधान के हाथों में छोड़ता हूं। जय भीम’इस घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि राजधानी में किसी भी धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की अनुमति आवश्यक होती है और इसके लिए तय प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है।दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन के अनुसार जंतर-मंतर पर किसी भी धरना, प्रदर्शन या जनसभा के आयोजन के लिए नई दिल्ली जिले के डीसीपी कार्यालय में कम से कम सात दिन पहले आवेदन करना होता है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और स्थल की उपलब्धता का आकलन कर अनुमति देने या न देने का फैसला करती है।जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही प्रदर्शन करने की अनुमति होती है। प्रदर्शनकारियों को किसी भी तरह का अस्थायी तंबू की भी मनाही है।हांलाकि सीजेपी ने अभी तक कोई भी औपचारिक अनुमति की मांग नहीं की है। सीजेपी के प्रवक्ताओं ने दावा किया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना है।पार्टी नेताओं ने समर्थकों से कानून का पालन करने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से दूर रहने की अपील भी की है।हालांकि अब तक जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से औपचारिक अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में प्रदर्शन को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading