ढाबे में खुलेआम बिक रही थी देसी शराब- पहुंचा आबकारी विभाग का उड़नदस्ता. करी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

ढाबे में खुलेआम बिक रही थी देसी शराब- पहुंचा आबकारी विभाग का उड़नदस्ता. करी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में ढाबा संचालक

ढाबे में खुलेआम बिक रही थी देसी शराब- पहुंचा आबकारी विभाग का उड़नदस्ता. करी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी की बड़ी कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आबकारी उड़नदस्ता सक्ती की ग्राम छोटे सीपत में शराब विक्रेता ढ़ाबा संचालक पर कार्रवाई हुई है। सक्ती कलेक्टर  और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी उड़नदस्ता सक्ती प्रभारी को निर्देशित किया गया है । अवैध रूप से शराब बिक्री पर अभियान चलाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की गई है। दिनांक 04 /06/26 को मुखबिर द्वारा छोटे सीपत थाना मालखरौदा निवासी बुदेश्वर प्रसाद सोनी पिता अर्जुन लाल के द्वारा अपने होटल में ग्राहकों को अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब बेचने की सूचना पर तत्काल उड़नदस्ता टीम को तैयार कर बुदेश्वर प्रसाद सोनी की गतिविधियों पर नजर रखी गई। योजनाबद्ध तरीके से बुदेश्वर प्रसाद सोनी होटल सह मकान में दबिश दी गई जिसमें बुदेश्वर के घर के रसोई में एक सफेद कपड़े के थैले में रखा 40 नग देसी प्लेन शराब पाव, 13 नग ग्रीन लेबल पाव , 7 नग मेड ऑफ़ पाव, 3 नग सिंबा वाइल्ड बियर बोतल , 4 नग थंडर बोल्ट बीयर कैन, 3 नग 20-20 व्हिस्की पाव कुल 15.29 लीटर देशी विदेशी शराब बरामद की गई।आरोपी के संज्ञान आधिपत्य से उक्त मात्रा में शराब मिलने परआरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता सक्ती प्रभारी विजय तंबोली के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर ,बसंती चौधरी , कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा ।आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और वितरण पर लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading