पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है-डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य). क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति में 5 जून को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

क्रांति कुमार कॉलेज में 5 जून को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम
क्रांति कुमार कॉलेज में 5 जून को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम

पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है-डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य). क्रांति कुमार कॉलेज जेठा शक्ति में 5 जून को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ डी पी पाटले (प्राचार्य) उपस्थित रहे।सर्वप्रथम प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा प्राचार्य सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े ने बताया कि हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस को प्रतिवर्ष 5 जून को सन् 1973 से मनाते आ रहे है इसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता और उनका संरक्षण करना है । तत्पश्चात स्वयं सेवक गीतांजलि राठौर ने कहा कि पर्यावरण हम सब के जीवन से जुड़ा हुआ है यदि इसमें किसी भी प्रकार का असंतुलन आता है तो पूरा जीवन किसी न किसी रूप में प्रभावित होता है इसलिए हम सब इसको सुरक्षित रखने का संकल्प ले। तत्पश्चात अंकिता राठौर ने भी वायु, जल और प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव को बताते हुए इनको कम करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया।स्वयं सेवक किशन राठौर ने भी प्लास्टिक मुक्त कैंपस का आव्हान किया और जल संरक्षण के लिए प्रयास करने का आव्हान किया। फिर स्वयं सेविका दीपिका गोंड ने सभी से अपील किया कि पर्यावरण समस्या विश्व की समस्या है और इसको निदान के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा तभी हम इसको संरक्षित कर सकते है । स्वयं सेवक सत्येंद्र बारेठ ने सभी से अपील किया कि पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है इसके बिना हमारा जीवन अव्यवस्थित हो जाएगा ।उन्होंने जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त कैंपस के लिए कहा ।अंत में सभी स्वयं सेवकों, स्टॉफ के द्वारा कैंपस में लगे हुए पौधों को पानी दिया गया । अंत में सभी स्वयं सेवकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित स्लोगन बोला गया और जागरूकता संदेश दिया गया। प्राचार्य डॉ डी पी पाटले और प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े और स्टॉफ के द्वारा सभी स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डायरी और पेन पुरस्कार के रूप में दिया गया।कार्यक्रम में आमिर खान (लेखपाल), गोपाल नारंग, दयानंद, सावन देवांगन ( ऑपरेटर) सहित किशन राठौर, गीतांजलि राठौर, सत्येंद्र बारेठ, दीपिका गोंड, अंकिता राठौर , मनीषा पटेल, रूखमणि साहू उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन किशन राठौर द्वारा किया गया।

क्रांति कुमार कॉलेज में 5 जून को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम
क्रांति कुमार कॉलेज में 5 जून को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम