वृक्षारोपण को लेकर अभूतपूर्व उत्साह-5 जून को बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने किया कार्यक्रम का आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज अग्रवाल ने कहा पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी




5 जून को बाराद्वार शहर के एशियन वर्ल्ड स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने किया कार्यक्रम का आयोजन. विद्यालय के डायरेक्टर नीरज अग्रवाल ने कहा पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-विश्व पर्यावरण दिवस पर एशियन वर्ल्ड स्कूल में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एशियन वर्ल्ड स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति (Act) भी प्रस्तुत की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि यदि हम थोड़े से आर्थिक लाभ के लिए पेड़ों की कटाई करते रहेंगे, तो भविष्य में हमें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण, जल संकट, बढ़ते तापमान, प्राकृतिक आपदाओं तथा जैव विविधता के विनाश जैसी समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों ने संदेश दिया कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मिसेज शुभ्रा अपूर्वा ने सभी शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों के उत्साह, समर्पण और समाज के प्रति उनकी सकारात्मक सोच की प्रशंसा की तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के निदेशक मिस्टर नीरज अग्रवाल ने भी शिक्षकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि अपने कार्यों और आचरण से समाज को सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई दी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लेने के साथ हुआ






