बैंक से कर्ज लेने वालों के लिए राहत की खबर- नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई. आरबीआई ने ब्याज दरों को 5.25% पर रखा स्थिर

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई

बैंक से कर्ज लेने वालों के लिए राहत की खबर- नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मौजूदा आर्थिक परिवेश को देखते हुए एमपीसी ने आम सहमति ने नीतिगत दर को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया है। इसके साथ ही तटस्थ रुख को कायम रखा गया है।’’