शक्ति के हरी हॉस्पिटल में डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने करी 38 वर्षीय युवक की प्लास्टिक सर्जरी, पैर की पिंडली में 18-10 के घाव से परेशान था दीनानाथ यादव. मरीज के परिवार जनों ने किया चिकित्सकों का धन्यवाद. न्यूनतम शुल्क पर हरी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक लेजर मशीनों से की जा रही है सर्जरी

डॉ राहुल अग्रवाल मरीज के पैर की प्लास्टिक सर्जरी करते हुए
डॉ राहुल अग्रवाल मरीज के पैर की प्लास्टिक सर्जरी करते हुए

शक्ति के हरी हॉस्पिटल में डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने करी 38 वर्षीय युवक की प्लास्टिक सर्जरी, पैर की पिंडली में 18- 10 के घाव से परेशान था दीनानाथ यादव. मरीज के परिवार जनों ने किया चिकित्सकों का धन्यवाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के हटरी चौक स्थित प्रतिष्ठित हरी हॉस्पिटल में एमडी सर्जन डॉ राहुल अग्रवाल ने शक्ति विकासखंड के सरईपाली सुवाडेरा निवासी 38 वर्षीय दीनानाथ यादव के पैर की पिंडली में विगत कई वर्षों से हुए 18 -10 के घाव का सफल ऑपरेशन किया है।तथा डॉक्टर राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम में डा . सजन अग्रवाल एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट। डॉक्टर श्रीमती श्रुति अग्रवाल एवं सहायक रामकुमार के सहयोग एवं उनकी उपस्थिति में किये गया सफल ऑपरेशन पर जहां मरीज के परिवार जनों ने डॉ राहुल अग्रवाल का का धन्यवाद ज्ञापित किया

बड़े-बड़े अस्पतालों में भी नहीं हो पा रहा था दीनानाथ का इलाज

तो वहीं मरीज के परिजनों ने बताया कि दीनानाथ यादव अपने इस घाव से काफी परेशान था। तथा उसने बड़े-बड़े हॉस्पिटलों में इसे दिखाया। किंतु उसकी बीमारी का सटीक उपचार नहीं हो पाया। तब उसने हरी हॉस्पिटल में सर्जन डॉक्टर राहुल अग्रवाल को इसे दिखाया तब डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने मरीज को संतुष्ट करते हुए बताया कि इसका शर्तिया उपचार होगा तथा ऑपरेशन की तिथि तय की गई एवं डॉ राहुल अग्रवाल एवं उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। साथ ही संबंधित मरीज से ऑपरेशन की न्यूनतम फीस ली गई

शक्ति के हरि हॉस्पिटल में है जनरल सर्जरी हेतु अत्याधुनिक लेजर मशीने

शक्ति के हटरी चौक स्थित हरी हॉस्पिटल में जहां की सुप्रसिद्ध एमडी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश अग्रवाल यहां दशकों से पूरे अंचल में अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। एवं बच्चों के लिए तो डॉक्टर राजेश अग्रवाल एक वरदान माने जाते हैं। एवं डॉ राजेश अग्रवाल ने जहां कोरोना के संक्रमण काल में भी लोगों को चिकित्सा सेवाएं दी तो वही आज अन्य राज्यों से भी लोग उपचार करवाने उनके पास आते हैं। तथा इसी अस्पताल में डॉक्टर राहुल अग्रवाल एमडी सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे हैं एवं हरी हॉस्पिटल में जहां वर्तमान समय में बड़ी बीमारियों तथा जनरल सर्जरी के लिए अत्याधुनिक तकनीक की लेज़र मशीने उपलब्ध है। तो वहीं दूर-दूर से लोग यहां आकर अपना इलाज करवा रहे हैं। एवं संतुष्टि भी पा रहे हैं। तथा लोगों का कहना है कि हरी हॉस्पिटल में एमडी डॉक्टर राहुल अग्रवाल द्वारा जहां बहुत ही कम शुल्क पर लोगों का उपचार किया जा रहा है। तो वहीं वे इस उपचार से काफी संतुष्ट हैं

प्रातिक्रिया दे