21 मौतों के गुनहगार होटल मालिक ने कहा मैं नहीं चलाता था होटल. 3 जून की सुबह हुए अग्निकांड मामले में 12 विदेशी नागरिकों और 09 भारतीयों की हुई थी अग्निकांड में मौत

21 मौतों के गुनहगार होटल मालिक ने कहा मैं नहीं चलाता था होटल. 3 जून की सुबह हुए अग्निकांड मामले में 12 विदेशी नागरिकों और 09 भारतीयों की हुई थी अग्निकांड में मौत kshititech
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में होटल मालिश लवकेश बजाज

21 मौतों के गुनहगार होटल मालिक ने कहा मैं नहीं चलाता था होटल. 3 जून को 12 विदेशी नागरिकों और 09 भारतीयों की हुई थी अग्निकांड में मौत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -3 जून 2026 की सुबह मालवीय नगर में हुए भीषण आग के मामले में गिरफ्तार होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह होटल का सीधे प्रबंधन नहीं करते थे। उन्होंने दैनिक कामकाज, बिलिंग, अकाउंट्स और पूरी व्यवस्था दूसरे व्यक्ति को सौंप रखी थी। लवकेश बजाज ने पूछताछ में यह भी कहा कि होटल में कमरों के साइज बढ़ाने समेत अन्य संरचनात्मक बदलाव भी उसी व्यक्ति ने सुझाए थे।बजाज ने पुलिस को बताया कि बदलाव करने वाले व्यक्ति ने उन्हें आश्वासन दिया था कि दिल्ली में ऐसा सब कुछ चलता रहता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि होटल में फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था। पुलिस अब बिजली विभाग और अन्य एजेंसियों से रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही लवकेश बजाज की अन्य प्रॉपर्टीज की भी जांच की जा रही है।इस आग में 12 विदेशी नागरिकों समेत कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 9 भारतीय भी शामिल हैं। आग के बाद 49 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी घायलों का इलाज जारी है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading