भाजपा ने लहराया जीत का परचम-नगर पंचायत बम्हनीनडीह के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी. रमेश डनसेना को मिला प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव

नगर पंचायत बम्हनीनडीह के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी. रमेश डनसेना को मिला प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर चांपा जिले की नगर पंचायत बम्हनीनडीह के 4 जून को घोषित हुए मतगणना परिणामो में भारतीय जनता पार्टी कमल छाप के प्रत्याशी रमेश डनसेना ने जीत दर्ज कर प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया है। उल्लेखित हो कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकायों के पांच अध्यक्ष एवं पार्षद सहित अन्य स्थानों पर चुनाव संपन्न हुए थे। तथा बम्हनीनडीह नगर पंचायत नई बनी थी एवं प्रथम बार इसके चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनकर यहां काबिज होने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। तथा प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने यहां घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूरा वातावरण बनाया था भाजपा प्रत्याशी रमेश डनसेना की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जहां जीत का जश्न मनाया तो वहीं पटाखे फोड़कर एवं मिठाइयां भी बांटी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को करीब 889 वोटो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है

प्रातिक्रिया दे