बड़ी खबर- सीतापुर विधायक से विवाद मामले में नायब तहसीलदार को हटाने का हुआ आदेश जारी.कलेक्टर अजीत बसंत ने जारी किया आदेश. घटना को लेकर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कर रहे हैं हड़ताल

बड़ी खबर- सीतापुर विधायक से विवाद मामले में नायब तहसीलदार को हटाने का हुआ आदेश जारी.कलेक्टर अजीत बसंत ने जारी किया आदेश. घटना को लेकर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कर रहे हैं हड़ताल kshititech
कलेक्टर अजीत बसंत

बड़ी खबर- सीतापुर विधायक से विवाद मामले में नायब तहसीलदार को हटाने का हुआ आदेश जारी.कलेक्टर अजीत बसंत ने जारी किया आदेश. घटना को लेकर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कर रहे हैं हड़ताल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच हुए विवाद के मामले में बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने आदेश जारी कर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी को राजपुर उप तहसील से हटा दिया है। विगत दिनों राजपुर में हुए विवाद के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।वहीं दूसरी ओर विधायक की बहन ने भी नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सीतापुर पुलिस ने तुषार मानिकपुरी के खिलाफ भी अपराध पंजीबद्ध किया है।दोनों पक्षों की शिकायतों के बीच चल रहे विवाद के दौरान कलेक्टर अजीत कुमार वसंत ने नायब तहसीलदार के आचरण को देखते हुए उन्हें राजपुर उप तहसील से हटाने का आदेश जारी किया है। प्रशासनिक हल इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तथा उक्त घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने विगत दिनों से हड़ताल कर दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading