शक्ति जिले में गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 27 जुलाई के राष्ट्रव्यापी अभियान पर बनी रणनीति. गौ सेवक मयंक ठाकुर ने दी जानकारी

शक्ति जिले में अभियान को लेकर संपन्न बैठक
27 जुलाई को होगा गौ सम्मान अभियान का द्वितीय चरण

शक्ति जिले में गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, 27 जुलाई के राष्ट्रव्यापी अभियान पर बनी रणनीति. गौ सेवक मयंक ठाकुर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- भारत के संतों, गौ ऋषियों एवं महात्माओं के मार्गदर्शन में नंदी बाबा एवं गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान के उद्देश्य से संचालित गौ सम्मान आवाहन अभियान के द्वितीय चरण की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुई। उपरोक्त जानकारी देते हुए गौ सेवक मयंक ठाकुर ने बताया किबैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं तहसीलों से बड़ी संख्या में गौ सेवकों, गौ भक्तों तथा गायत्री परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की।बैठक का आयोजन गौ ऋषि भारत जी गौ ऋषि भारत के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर गौ संरक्षण, गौ संवर्धन एवं गौ सम्मान को लेकर वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता को केवल एक पशु नहीं, बल्कि मातृ स्वरूप माना गया है। इसके बावजूद आज देशभर में लाखों गौवंश उपेक्षा, दुर्घटनाओं, भूख, बीमारी एवं असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में समाज को संगठित होकर गौ सेवा और गौ संरक्षण के लिए आगे आने की आवश्यकता है।बैठक में बताया गया कि गौ सम्मान आवाहन अभियान संपूर्ण भारत में चार चरणों में संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज में गौ माता एवं नंदी बाबा के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना, गौ संरक्षण के प्रति जनचेतना बढ़ाना तथा गौ आधारित भारतीय जीवन मूल्यों को पुनः स्थापित करना है।बैठक के दौरान आगामी 27 जुलाई को देश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति प्रस्तुत की गई। अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क, जागरूकता कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से संवाद, गौ संरक्षण संबंधी विषयों पर चर्चा तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।जिले की समस्त तहसीलों से आए गौ सेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे गौ सेवा कार्यों की जानकारी साझा की तथा अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित गायत्री परिवार के सदस्यों ने भी गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।वक्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान से जुड़कर अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।बैठक के समापन पर जिले के समस्त नागरिकों, गौ भक्तों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से 27 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आवाहन अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आगे आने का आवाहन किया गया

27 जुलाई को होगा गौ सम्मान अभियान का द्वितीय चरण

प्रातिक्रिया दे