सरकारी बंगला किसी के बाप की बपौती नहीं. खाली तो करना ही पड़ेगा. मुख्यमंत्री का राबड़ी देवी को सख्त लहजे में जवाब

सरकारी बंगला किसी के बाप की बपौती नहीं. खाली तो करना ही पड़ेगा. मुख्यमंत्री का राबड़ी देवी को सख्त लहजे में जवाब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी रावड़ी देवी को आवंटित बंगले को खाली करवाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जहां उक्त बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। तो वही राबड़ी देवी इस बंगले को खाली करने को तैयार नहीं है। तथा इस पूरे मामले में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट लहजे में कह दिया है कि यह किसी की बपौती नहीं हो सकती है। कि जो घर मिला है उसी में रहेंगे.CM सम्राट ने राबड़ी और तेजस्वी पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि वे 1999 में सरकार में मंत्री बने. आज वे जिस घर में रह रहे हैं वो 11वां घर है. उन्होंने कहा, “मैं मात्र तीन घर में रहा और सभी घरों में मैंने कार्यालय चलाने का काम किया. कुछ लोगों को मोह है… बेटा को अलग घर चाहिए… माताजी को अलग घर चाहिए… और जनता को छोड़ दीजिए… अरे हमलोग जनता के काम के लिए आए है।सभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया. कहा कि जिस दिन पार्टी और हमारे नेता कहेंगे कि आपका काम यहीं समाप्त होता है तो मैं आश्वस्त करता हूं, सम्राट चौधरी 24 घंटे में झोला उठाकर अपने घर चला जाएगा. कभी सरकारी आवास में नहीं रहेगा.

प्रातिक्रिया दे