बिना टिकट रेल में यात्रा करने वालों से वसूले गए 11 करोड रुपए. जुर्माना देखकर यात्रियों ने पकड़े कान। कहा नहीं करेंगे अब बिना टिकट यात्रा

बिना टिकट रेल में यात्रा करने वालों से वसूले गए 11 करोड रुपए. जुर्माना देखकर यात्रियों ने पकड़े कान। कहा नहीं करेंगे अब बिना टिकट यात्रा kshititech

बिना टिकट रेल में यात्रा करने वालों से वसूले गए 11 करोड रुपए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय रेल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस प्रयास में कई बार रेलवे को कुछ सख्त कदम उठाने पड़ते हैं। भारतीय रेल का प्रयागराज मण्डल यात्रियों को अच्छा भोजन, शुद्ध पेय जल, साफ-सुथरे टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है। प्रयागराज मण्डल ने सिर्फ 1 महीने के अंतराल में अलग-अलग मामलों में कुल 1,44,000 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 10,51,15,566 रुपये का जुर्माना वसूला है।प्रयागराज मण्डल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 मई से 30 मई तक चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान/गंदगी के मामलों में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 1,44,000 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए10,51,15,566 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 63,462 यात्रियों से6,03,73,538 रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 76,629 यात्रियों से4,34,94,783 रुपये, अनबुक्ड लगेज के लिए 22 यात्रियों से 12,962 रुपये और धूम्रपान/गंदगी फैलाने वाले 12,962 यात्रियों से 9,34,283 रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading