शक्ति शहर के श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान में संपन्न हुई संगीत की क्रियात्मक परीक्षा. अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से दशकों पुराना संगीत का संस्थान है श्याम संगीत. स्वर्गीय श्री श्याम चंद्रा जी ने की थी संस्थान की स्थापना

श्री श्याम संगीत संस्थान में आयोजित कार्यक्रम

शक्ति शहर के श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान में संपन्न हुई संगीत की क्रियात्मक परीक्षा. अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से दशकों पुराना संगीत का संस्थान है श्याम संगीत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से संबद्ध श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में दिनांक 30/05/2026 को संगीत की किर्यात्मक परीक्षा संपन्न हुई। संगीत परिक्षा का शुभारंभ परीक्षक श्री उग्रसेन पटेल सर जी एवं श्री विजय कुमार चन्द्रा जी के द्वारा मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व श्री श्याम कुमार चन्द्रा जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना करके किया गया।श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान सक्ती में संगीत ( गायन एवं वादन) के प्रथम वर्ष से लेकर षष्टम वर्ष तक के विद्यार्थी सम्मिलित रहे। गायन प्रथम वर्ष में -12, दि्वतीय वर्ष में -10, तृतीय वर्ष में -02,पंचम वर्ष में -01 और गायन षष्टम वर्ष में -02 कुल -27 विद्यार्थी एवं तबला तृतीय वर्ष में -02 विद्यार्थी सम्मिलित रहे।यह केन्द्र प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त कर सीधा संचालित किया जा रहा है। यहां प्रति वर्ष सितम्बर माह में परीक्षा आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होती है,जिसकी लिखित परीक्षा दिसम्बर और प्रायोगिक परीक्षा म ई- जून में आयोजित की जाती है।इस परीक्षा में छत्तीसगढ़, राजस्थान,हरियाणा,मध्यप्रदेश,झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। श्रीमती तालकेश्वरी चन्द्रा ने परीक्षा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संगीत परीक्षा का शुभारम्भ आदरणीय परीक्षक श्री उग्रसेन पटेल सर जी द्वारा माँ सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्वः श्री श्याम कुमार चन्द्रा के पूजा अर्चना करके किया ग़या. जिला मुख्यालय शक्ति शहर का श्याम संगीत संस्थान दशकों पुराना है। तथा यहां के विद्यार्थी पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं

श्री श्याम संगीत संस्थान में आयोजित कार्यक्रम
श्री श्याम संगीत संस्थान में आयोजित कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे