जांजगीर में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बाराद्वार के अशोक यादव ने मास्टर रोल में हासिल किया पहला स्थान. कोच कमल चौबे के मार्गदर्शन में हासिल की बड़ी सफलता. फिटनेस पावर जिम बाराद्वार के विद्यार्थियों ने भी करी सहभागिता. पूरे अंचल में फिटनेस पावर जिम बनी उत्कृष्ट संस्था





जांजगीर में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में बाराद्वार के अशोक यादव ने मास्टर रोल में हासिल किया पहला स्थान. कोच कमल चौबे के मार्गदर्शन में हासिल की बड़ी सफलता. फिटनेस पावर जिम बाराद्वार के विद्यार्थियों ने भी करी सहभागिता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय जांजगीर चांपा में बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से खिलाड़ियों ने सहभागिता की तो वहीं शक्ति जिले के बाराद्वार शहर के फिटनेस पावर जिम के विद्यार्थियों में भी इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भागीदारी करी। जिसमें मास्टर रोल के रूप में बाराद्वार अशोक यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया तो वहीं उनके कोच के रूप में कमल चौबे शामिल रहे तथा अशोक यादव की इस उपलब्धि पर फिटनेस पावर जिम बाराद्वार के विकास कुमार बरेठ ने भी उन्हें सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। अशोक यादव ने भी कहा कि आज फिटनेस पावर जिम बाराद्वार द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार पूरे क्षेत्र में लोगों को बॉडीबिल्डिंग के प्रति बहुत ही सुंदर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।तथा राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भी इस संस्था के विद्यार्थी लगातार सफलता अर्जित कर रहे हैं। वहीं जिला मुख्यालय में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 55 केजी हितेश चौहान ने दूसरा स्थान। 55 केजी प्रदीप धीवर ने तीसरा स्थान। 60 केजी कैटेगरी में मनीष निषाद ने दूसरा स्थान। 65 केजी कैटेगरी में शेखर सिंह ने दूसरा स्थान। 80 केजी कैटेगरी में प्रवजल राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया








