अनूठा उदाहरण-राजनीति में पेश की सादगी की मिसाल- बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में रचाया अपना विवाह. निर्धन परिवार की बेटी के साथ लिए सात फेरे. लग्जरी वाहन को त्याग कर बैलगाड़ी में निकली बारात. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बने सारथी




अनूठा उदाहरण-राजनीति में पेश की सादगी की मिसाल- बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में रचाया अपना विवाह. निर्धन परिवार की बेटी के साथ लिए सात फेरे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजनीति में सादगी और सामाजिक संदेश का अनूठा उदाहरण रविवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देखने को मिला। जहां भाजपा विधायक दीपेश साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लिए।खास बात यह रही कि उनकी बरात किसी लग्जरी वाहन में नहीं, बल्कि बैलगाड़ी पर निकली। विधायक के साथ 23 जोड़ों का यहां विवाह संपन्न हुआ।बरात की एक और विशेषता यह रही कि बैलगाड़ी के सारथी स्वयं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बने। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे। प्रदेश में पहली बार किसी विधायक ने विवाह योजना में शादी की है।उन्होंने कहा कि विवाह में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची के दौर में सामूहिक विवाह समाज को सकारात्मक दिशा देने वाली पहल है। वे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को मेधावी छात्राओं की शिक्षा पर खर्च करेंगे। दुल्हन तरुणा साहू के पिता ड्राइवर हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।करीब एक दशक तक शिक्षक रहे दीपेश वर्ष 2023 में पहली बार विधायक चुने गए थे। प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ में वधु को 35 हजार का चेक सौंपा जाता है।






