31 मई को पामगढ़ में पेंशनरों की एकजुटता के संकल्प के साथ पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम संपन्न. संघ के वरिष्ठ सदस्य परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी. संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियो की मौजूदगी में मोहनलाल कौशिक का भी हुआ सम्मान



31 मई को पामगढ़ में पेंशनरों की एकजुटता के संकल्प के साथ पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम संपन्न. संघ के वरिष्ठ सदस्य परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पेंशनरों , परिवार पेंशनरों की सेवा में सक्रिय रूप से कार्यरत पेंशनरों के एकमात्र राष्ट्रीय संगठन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा द्वारा दिनांक 31.05.2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के सभागृह में पेंशनर बैठक सह पेंशनर सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पेंशनर पुहकल सिंह धुन धेल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव जी की गरिमा मय उपस्थिति रही।विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी पी सिंह,राष्ट्रीय सचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री अनिल गोल्हानी,प्रदेश संगठन मंत्री अरुण तिवारी जी, प्रदेश सचिव अवध राम घृत लहरे जी,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के प्राचार्य आर के बंजारे जी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद के प्राचार्य पी एल कौशिक जी की गरिमा मय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ समवेत में भारत माता की पूजा अर्चना करके किया गया।तत्पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी पी सिंह ने संगठन गीत जय हो हिंदुस्तान की का प्रस्तुतिकरण किया।इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री अनिल गोल्हानी जी महासंघ द्वारा पेंशनरों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर साथियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश वीरेन्द्र नामदेव जी कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ पूरे देश के पेंशनरों के हितों की रक्षा तथा पेंशनरों के सम्मान की सुरक्षा करने वाला राष्ट्रीय स्तर का एक मात्र संगठन है।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ पेंशनरों की विविध समस्याओं के समाधान हेतु सतत रूप से कार्यरत है।छत्तीसगढ़ राज्य में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिग सेल ,पृथक पेंशन संचालनालय की स्थापना,80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशनर को 20% अतिरिक्त पेंशन,सरकारी अस्पलाओं में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशनरों को महंगाई राहत प्रदान करने हेतु राज्य पुनर्गठन 2000 की धारा 49(6) के तहत मध्य प्रदेश शासन से अनुमति लेना पड़ता है।इस अधिनियम को हटाने की मांग भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ काफी लम्बे समय से कर रही है।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रयासों से यह अधिनियम भी जल्द समाप्त होने वाली है।अभी सरकार से हमारी मांग है कि केन्द्र सरकार की देय तिथि एक जनवरी 2026 से राज्य सरकार के पेंशनरों को भी 60% की दर से बिना भेदभाव के महंगाई राहत प्रदान किया जाए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष पुहकल सिंह जी कहा कि जानकारी के अभाव में हम पेंशनर साथी छोटे छोटे स्थानीय संगठनों से जुड़े रहे हैं,अब एक राष्ट्रीय स्तर का सशक्त संगठन की इकाई जांजगीर चांपा जिला में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।हम सब पेंशनर साथियों को पूरी एकजुटता के साथ भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ से जुड़कर काम करना है।
पेंशनरों के इस बैठक को आर के बंजारे,पी एल कौशिक जी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर शासकीय महामाया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता एवम पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोहन लाल कौशिक,अश्वनी कुमार तिवारी,संत कुमार कंवर,श्रवण दास वैष्णव ,मन्नू लाल कर्ष,सोना राम साहू सहित विभिन्न विभागों के 25 से अधिक पेंशनरों का शाल , श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहन लाल कौशिक जी,नैन सिंह क्षत्रिय जी,प्रमोद यादव,चंद्रिका प्रसाद सोनी ने सराहनीय योगदान दिया।






