संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प-अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर में प्रथम राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक संपन्न. सदस्यों को आईडी कार्ड का किया गया वितरण। शक्ति जिले से भी पहुंचे संघ के सदस्य

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प-अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर में प्रथम राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक संपन्न. सदस्यों को आईडी कार्ड का किया गया वितरण। शक्ति जिले से भी पहुंचे संघ के सदस्य kshititech
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम

अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का राजधानी रायपुर में प्रथम राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक संपन्न. सदस्यों को आईडी कार्ड का किया गया वितरण। शक्ति जिले से भी पहुंचे संघ के सदस्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का प्रथम प्रदेश स्तरीय दिनांक 30 मई 2026 दिन शनिवार सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विंमतारा ऑडिटोरियम राजधानी रायपुर में बैठक हुई जिसमें आज अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासभा की सदस्य माननीय घनश्याम प्रसाद यादव जी एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रदेश संयोजक लीलू राम केवट जी के विशेष मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज का यह बैठक रखा गया जिसमें प्रमुख रूप से महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीना आदिलए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार केवट एवं प्रदेश प्रवक्ताए मीडिया एवं संगठन महामंत्री डॉ. विपेंद्र कुमार महेश जी की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ जिसमें सर्वप्रथम राज्य गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित अतिथि माननीय घनश्याम प्रसाद यादव जी का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण खैरागढ़ जिला अध्यक्ष किरण वैष्णव जी के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात क्रमशः सभी पदाधिकारी ने राष्ट्रीय महासमिति सदस्य घनश्याम प्रसाद यादव जी का स्वागत अभिनंदन किया एवं उपस्थित संयोजक एवं प्रभारी लीलू राम केवट जी का स्वागत अभिनंदन गरियाबंद जिला अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव जी के द्वारा किया गया इसी क्रम में सभी उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया गया स्वागत कड़ी के पश्चात सभी को मंच में बुलाकर दो-दो मिनट का परिचय लिया गया जिसमें सभी ने परिचय देने के पश्चात अपने-अपने जिले में कार्य करने हेतु कार्यशैली पर चर्चा हुआ साथ में जिला शक्ति से जिला अध्यक्ष के द्वारा 16 महीने से संचालित अखिल भारतीय पंचायत परिषद जिसको लेकर उन्होंने भी अपनी बात कही और अभी वर्तमान में अखिल भारतीय पंचायत परिषद के द्वारा जो सराहनीय काम किए हैं कांकेर निवासी प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना गोस्वामी जी एवं प्राची गोस्वामी जी की सानिध्य में 56 ग्राम पंचायत सरपंच ने सामूहिक इस्तीफा दिया उनको समर्थन एवं कांकेर जिला विकासखंड कोयली बेड़ा ब्लॉक में वहां जाकर 7 सूत्री मांगों का समर्थन दिया सभी ने बधाई एवं धन्यवाद दिया इसी क्रम में राष्ट्रीय महा समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद यादव ने अखिल भारतीय पंचायत परिषद महात्मा गांधी ग्राम स्वराज से लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं लाल बहादुर शास्त्री राजीव गांधी एवं बलवंत राय मेहता ऐसे महान शख्सियत महान विभूतियों के द्वारा त्रि स्तरीय पंचायती राज का जो प्रणेता जननायक माननीय बलवंत राय मेहता जी है उनका जीवन गाथा एवं पंचायती राज का जिन्होंने उद्‌गम किया उसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तत्पश्चात 29 विषय जिसको गांव में अलग-अलग पंचायत में जाकर जानकारी देना है उस पर भी लोगों को अवगत कराया गया साथ में संगठन कैसे संचालित करना है एवं अध्यक्ष सदस्य का क्या काम है और कितने दिनों में काम करना है इस पर भी संचालित रूप से पूर्ण रूप से जानकारी दिया गया

सभी जिला अध्यक्षों को संस्था के द्वारा संस्था अनुशंसा पत्र, नियुक्ति लेटर, आईडी कार्ड, संविधान कॉपी 29 विषय कॉपी एवं 1958 से संचालित राष्ट्रीय स्तर के पंचायत संदेश को सौंप करके सभी जिलों में जिला कलेक्टर एवं एसपी साथ में ग्राम पंचायत सरपंच को सभी का फोटो कॉपी सौंप कर अपना परिचय देकर अपने-अपने जिले में काम करना है इस पर समस्त जिला अध्यक्षों को विशेष रूप से कहा गया इसी क्रम में संभाग प्रदेश अलग-अलग दृष्टिकोण से जिसको जो व्यक्तिगत दायित्व दिया गया है इस दायित्व में काम करेंगे ब्लॉक जिला से, जिला संभाग से, संभाग प्रदेश से, प्रदेश राष्ट्रीय स्तर से इसी क्रम में यह क्रमशः में एक दूसरे के समक्ष मिलकर सहयोग के साथ काम करना है आज के इस बैठक में विशेष कर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महा समिति सदस्य माननीय घनश्याम प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पहली बार 30 मई 2026 दिन शनिवार को अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ का पंचायती राज संविधान का घोषणा किया गया जिसमें सभी को संविधान कॉपी वितरित किया गया इसी क्रम में 29 विषय के बारे में भी पूर्ण रूप से जानकारी दिया गया आज के इस बैठक में सभी को आगामी तीन महीना सितंबर माह में कंप्लीट करके पुनः रायपुर राजधानी में मीटिंग किया जाएगा जिसको शपथ ग्रहण के नाम से रखा जाएगा इसी क्रम में आज ऑल इंडिया पंचायत परिषद के 24 राज्य में फैला राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुबोध कांत सहाय जी एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भारत के 24 राज्यों में संचालित ऑल इंडिया पंचायत परिषद अपना काम कर रहा है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी ऑल इंडिया पंचायत परिषद का इकाई जो है प्रथम दृष्टिकोण से संचालित हुआ वर्तमान में 15 जून को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का रजिस्टर्ड एवं एक सप्ताह के अंदर करंट अकाउंट अखिल भारतीय पंचायत परिषद का खुल जाएगा आने वाले समय में तेजी से सदस्यता अभियान चलेगा इसी क्रम में आज हमारे बीच में आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों का जो नाम है इस प्रकार है जिसमें आज राष्ट्रीय महा समिति सदस्य माननीय घनश्याम प्रसाद यादव, प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी लीलू राम केवट, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीना आदिल, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश कुमार केवट, प्रदेश संगठन महामंत्री मीडिया प्रवक्ता डॉ विपेन्द्र कुमार महेश, प्रदेश महासचिव भगवती मिरज, प्रदेश महामंत्री नीलिमा गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना गोस्वामी, प्रदेश सचिव अभिमन्यु एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कंप्यूटर ऑपरेटर भुनेश्वर कुमार देवांगन साथ में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष किरण वैष्णव खैरागढ़, नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रोहित कुमार वैष्णव मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, महासमुंद जिला अध्यक्ष आशा जी एवं गरियाबंद जिला अध्यक्ष संतोषी श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष बलौदा बाजार यशवंत कुमार साहू रायपुर संभाग अध्यक्ष ललित यदु जी पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष सरस्वती दीवान जी इस प्रकार से सैकड़ो की संख्या में अलग-अलग जिलों से उपस्थित लोगों को नवीन दायित्व देकर पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया एवं अंतिम में तत्पश्चात आभार व्यक्त किए छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं प्रदेश संयोजन श्री लीलू राम केवट ने किया

प्रातिक्रिया दे