डीजे साहब ने किया नवीन न्यायालय भवन के निर्माण का निरीक्षण. जिले के कलेक्टर एवं एसपी भी रहे मौजूद। ठेकेदार को गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय सीमा में काम करने के दिए गए निर्देश।बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की करी समीक्षा

डीजे साहब ने किया नवीन न्यायालय भवन के निर्माण का निरीक्षण. जिले के कलेक्टर एवं एसपी भी रहे मौजूद। ठेकेदार को गुणवत्ता बनाए रखने एवं समय सीमा में काम करने के दिए गए निर्देश।बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की करी समीक्षा kshititech

डीजे साहब ने किया नवीन न्यायालय भवन के निर्माण का निरीक्षण.बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की करी समीक्षा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा आज दिनांक 31/05/2026 को उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय श्री जयदीप गर्ग प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा, श्री अमृत विकास तोपनो कलेक्टर सक्ती, श्री प्रफुल्ल सिंह ठाकुर जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती, श्री प्रशांत कुमार शिवहरे प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती, सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती, श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, डॉ प्रिया अग्रवाल मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी सक्ती, श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी, श्री एस.एस. तांडे मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सोमेंद्र नायक महाप्रबंधक जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र, श्री एम आर जायसवाल जिला रोजगार अधिकारी, श्री एस के मिश्रा उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,श्री शशांक शिंदे उप संचालक कृषि विभाग, श्री विजय पटेल सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती, श्री धर्मेंद्र सोन डिफ्टी चीफ श्री त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े, श्री विष्णु अग्रवाल अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री मनीष कुमार साहू पैरालीगल वालेंटियर द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्माणाधीन नवीन न्यायालयीन भवन का किया निरीक्षण

शक्ति -माननीय श्री जयदीप गर्ग प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा आज दिनांक 31/05/26 जेठा सक्ती में निर्माणाधीन नवीन न्यायालयीन भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा न्यायालयीन कार्यों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा निर्माण कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी उपस्थित

प्रातिक्रिया दे