ब्रेकिंग न्यूज़- छत्तीसगढ़ के दो कपल एवं उनके बच्चों की हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत. चंबा- डलहौजी मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी इनोवा. बेंगलुरु के भी दो जोड़े थे गाड़ी में

ब्रेकिंग न्यूज़- छत्तीसगढ़ के दो कपल एवं उनके बच्चों की हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -गर्मियों के सीजन में देशभर से काफी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए जाते हैं. ये आलम इस बार भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच हिमाचल के चंबा में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसकी वजह से 8 लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना तब हुई जब कार बर्फ से ढके साच पास की ओर जा रही थी, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे मुश्किल रास्तों में से एक है.घूमने के लिए निकले थे टूरिस्टबताया जा रहा है कि मरने वालों में बेंगलुरु और छत्तीसगढ़ के दो कपल और दो बच्चे भी शामिल हैं, जो छुट्टियां मनाने डलहौजी गए थे, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के एक परिवार ने बर्फ से ढके पहाड़ों में घूमने के लिए डलहौजी में एक टैक्सी हायर की थी. बाद में उन्होंने हिल स्टेशन में रुके एक दूसरे टूरिस्ट परिवार के साथ गाड़ी शेयर की, यह ग्रुप शुक्रवार को साच पास होते हुए बैरागढ़-किलार रूट पर घूमने के लिए निकला था.

नहीं लौटी फिर कार

चिंता तब हुई जब टैक्सी तय समय पर डलहौजी नहीं लौटी, गाड़ी के मालिक ने बाद में GPS से टैक्सी को ट्रैक किया और पाया कि वह कलाबन के पास काफी देर तक खड़ी रही थी. आगे पूछताछ करने पर, डर था कि गाड़ी शायद इलाके में किसी गहरी खाई में गिर गई होगी. आखिर में यही हुआ कि कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading