बड़ी खबर-टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला. ममता बनर्जी ने कहा-शासक हत्यारे बन गए’, भतीजे पर अटैक के बाद भड़कीं ममता बनर्जी

बड़ी खबर-टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला. ममता बनर्जी ने कहा-शासक हत्यारे बन गए', भतीजे पर अटैक के बाद भड़कीं ममता बनर्जी kshititech

बड़ी खबर-टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला. ममता बनर्जी ने कहा-शासक हत्यारे बन गए’, भतीजे पर अटैक के बाद भड़कीं ममता बनर्जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया बघेल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद देश की राजनीति गरमा गई है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी नाराजगी जताई. उन्होंने सत्ताधारी बीजेपी को घेरते हुए सीधे कहा कि ‘शासक ही अब हत्यारे बन गए हैं.’ दरअसल, चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए. चश्मा भी तोड़ दिया गया. सुरक्षाकर्मियों द्वारा समय पर हेलमेट पहनाने से उनकी जान बच सकी.इस हमले के विरोध में अब पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने टीएमसी का साथ देते हुए बीजेपी की कड़ी निंदा की. विपक्ष का सीधा आरोप है कि इतने बड़े सांसद की सुरक्षा में पुलिस का न होना बेहद गंभीर मामला है. इस घटना पर सभी बड़े नेताओं के अलग-अलग और तीखे रिएक्शन आए हैं.सोशल मीडिया के X पर अपनी नाराजगी जताते हुए ममता बनर्जी ने लिखा कि ‘शासक अब खुद हत्यारे बन चुके हैं. बीजेपी को इस हरकत पर शर्म आनी चाहिए’. खुद पीड़ित अभिषेक बनर्जी ने मीडिया के सामने आपबीती बयां की. उनका कहना है कि यह हमला पूरी तरह बीजेपी का प्रायोजित प्लान था. हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है. वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट और राज्यपाल के पास जाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading