ब्रेकिंग न्यूज़-भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे योग आयोग के अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक. सिम्स में ली अंतिम सांस. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर. भाजपा संगठन के भी कुशल शिल्पी रहे रूप नारायण सिन्हा जी. पूर्व में बिलासपुर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री भी थे सिन्हा जी

ब्रेकिंग न्यूज़-भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे योग आयोग के अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक. सिम्स में ली अंतिम सांस. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर. भाजपा संगठन के भी कुशल शिल्पी रहे रूप नारायण सिन्हा जी. पूर्व में बिलासपुर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री भी थे सिन्हा जी kshititech
छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़-भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे योग आयोग के अध्यक्ष को आया हार्ट अटैक. सिम्स में ली अंतिम सांस. प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर. भाजपा संगठन के भी कुशल शिल्पी रहे रूप नारायण सिन्हा जी. पूर्व में बिलासपुर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री भी थे सिन्हा जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -26 में 2026 को छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष रुपनारायण सिन्हा का निधन, भाजपा शिविर के दौरान आया था कार्डियक अटैक।छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द के बाद सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन हो गया। वे बिलासपुर प्रवास पर थे। भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

सिम्स में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

रूपनारायण सिन्हा को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच की। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्हें कार्डियक अटैक आया था। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में थे शामिल

भारतीय जनता पार्टी जिला शहर बिलासपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। रूपनारायण सिन्हा इस शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर थे। सोमवार को शिविर का शुभारंभ हुआ था। मंगलवार को इसका समापन होना था। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

नेताओं ने तत्काल अस्पताल में तैयारी कराई

कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। तबीयत बिगड़ते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। विधायक धरमलाल कौशिक और भूपेंद्र सवन्नी ने तत्काल सिम्स प्रबंधन से संपर्क किया। सिम्स के एमएस को फोन कर जरूरी तैयारी रखने को कहा गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

संघ और भाजपा से रहा गहरा जुड़ाव

रूपनारायण सिन्हा लंबे समय तक संगठन से जुड़े रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और पूर्व प्रचारक भी रहे थे।संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका मानी जाती थी। योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी वे लगातार सक्रिय थे। उनके निधन को भाजपा और संघ परिवार के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। रूपनारायण सेवा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर संभाग के संभागीय संगठन मंत्री के पद पर भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके थे। तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत वर्षों में डॉ रमन सिंह की सरकार में कुछ कारणों से उन्हें पार्टी संगठन द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी किंतु पुनः साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तहत छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया

अजय जामवाल ने जताया शोक

भाजपा के संगठन मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल ने रूपनारायण सिन्हा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक और योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन का दुखद समाचार मिला है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।.छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक एवं छ. ग. योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।भगवान दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें

भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में शोक

रूपनारायण सिन्हा के निधन के बाद भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर का माहौल भी गमगीन हो गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन का समर्पित चेहरा बताया। कई नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति कहा है।

प्रातिक्रिया दे