आपका दोस्त. इंडिया पोस्ट-बिलासपुर संभाग के डाकघरो में आम नागरिकों को मिल रही आधार कार्ड इनरोलमेंट अपडेशन. बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेशन एवं की निशुल्क सेवाएं. प्रवर अधीक्षक डाकघर बिलासपुर ने दी जानकारी

आपका दोस्त. इंडिया पोस्ट-बिलासपुर संभाग के डाकघरो में आम नागरिकों को मिल रही आधार कार्ड इनरोलमेंट अपडेशन. बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेशन एवं की निशुल्क सेवाएं. प्रवर अधीक्षक डाकघर बिलासपुर ने दी जानकारी kshititech

आपका दोस्त. इंडिया पोस्ट-बिलासपुर संभाग के डाकघरो में आम नागरिकों को मिल रही आधार कार्ड इनरोलमेंट अपडेशन. बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेशन एवं की निशुल्क सेवाएं. प्रवर अधीक्षक डाकघर बिलासपुर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ तो कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग बिलासपुर जिले में विभिन डाकघरों, बिलासपुर आर. एस. उपडाकघर बिल्हा, उपडाकघर कोनी, उपडाकघर एसईसीएल, उपडाकघर रतनपुर, उपडाकघर तखतपुर, उपडाकघर लोरमी, उपडाकघर करगीरोड, गौरेल्ला-पेंड्रा-मरवाही जिले के उपडाकघर पेंड्रा, उपडाकघर पेंड्रा रोड, मुंगेली जिले के उपडाकघर मुंगेली, जांजगीर जिले के प्रधान डाकघर जांजगीर, उपडाकघर मालखरोदा, उपडाकघर अकलतरा एवं सक्ति जिले में उपडाकघर सक्ति, उपडाकघर डभरा, उपडाकघर चंद्रपुर में सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। साथ ही प्रधान डाकघर बिलासपुर में सुबह 08:00 से रात्रि 08:00 तक आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। जिसमें समस्त आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन (पता, मोबाईल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि) का कार्य करवा सकते हैं। चूँकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अतिआवश्यक है, अतः अपने बच्चों का भी बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते हैं। समस्त आम नागरिक से अपील की जाती है कि वे भारतीय डाक विभाग के द्वारा डाकघरो के माध्यम से दी जा रही आधार अपडेशन की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठावें।प्रवर अधीक्षक डाकघर बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने उपरोक्त जानकारी देते हुए समस्त नागरिक बंधुओ को इसका लाभ लेने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे