छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव से मुलाकात की निकाय नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ ने,संगठन ने अपनी मांगों का दिया ज्ञापन. शक्ति जिले के संघ के सदस्य शयन शुक्ला ने दी जानकारी. सचिव जी को स्मरण कराया गया संघ कीमांगों से

छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव से मुलाकात की निकाय नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ ने,संगठन ने अपनी मांगों का दिया ज्ञापन. शक्ति जिले के संघ के सदस्य शयन शुक्ला ने दी जानकारी. सचिव जी को स्मरण कराया गया संघ कीमांगों से kshititech
रायपुर में सचिव से मुलाकात के बाद संघ के सदस्य

छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सचिव से मुलाकात की निकाय नवयुक्त अधिकारी- कर्मचारी संघ ने,संगठन ने अपनी मांगों का दिया ज्ञापन शक्ति जिले के संघ के सदस्य शयन शुक्ला ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सचिव से भेंट मुलाकात की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के शक्ति जिले के शयन कुमार शुक्ला ने बताया कि नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगरी निकाय के प्रदेश पदाधिकारीयो ने नगरी निकाय सचिव आर. संगीता से मांगों को लेकर भेंट मुलाकात किया। संघ प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी और संयोजक संजय शर्मा द्वारा सचिव जी से मुलाकात के बाद बताया गया है कि निकाय कर्मचारियों की गंभीर मांगो और समस्याओं को सचिव महोदया से मुलाकात कर अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें प्रमुख रूप से कर्मचारियों को ट्रेज़री के माध्यम से वेतन भुगतान, निकाय कर्मचारियों के लिए पुराना पेंशन योजना लागू करने, समय पर समय वेतनमान और पदोन्नति का लाभ दिलाने, सातवें वेतनमान की बकाया एरियर्स राशि भुगतान, नवीन पदसंरचना व सेटअप तैयार करने, 3 से 5 वर्ष अवधि हुए निलंबितबअधिकारी,कर्मचारियों की विभागीय जांच में शीघ्रता लाते हुए नियमानुसार सेवा बहाली, अन्य शासकीय विभागो की भांति कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, सेवानिवृत्ति और मृत कर्मचारियों के शेष देय राशियों के भुगतान अविलंब कराने, अनुकम्पा नियुक्ति से शेष बचे प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने, और 1992 से एल.एस.जी.डी. उत्तीर्ण कर्मचारियों को पात्रतानुसार दो वेतन वृद्धि प्राप्त हुवे है उन्हें वसुली के लिए जो आदेश जारी हुआ है उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने जैसे मांगे शामिल है।

संघ के शक्ति जिले के सदस्य शयन शुक्ला ने बताया कि कर्मचारी संघ द्वारा सचिव महोदया से की गई मुलाकात के बाद उन्होंने संघ की सभी गंभीर मांगों और समस्या को घ्यान पूर्वक सुनने उपरांत बिंदुवार चर्चा की और हर संभवनुसार निराकरण करने का आश्वासन दिया है। नगरीय निकाय सचिव से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संघ के संयोजक संजय शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष महीतोष शर्मा, संघ के वरिष्ठ सलाहकार और प्रदेश पेंशनर संघ के नेता श्रवण ठाकुर शामिल थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading