पहली बार होने जा रहे बम्हनीनडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत.प्रभारी मंत्री और सांसद पहुंचे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेजी से होगा शहर का विकास. नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए हो रहा चुनाव

पहली बार होने जा रहे बम्हनीनडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत.प्रभारी मंत्री और सांसद पहुंचे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेजी से होगा शहर का विकास. नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए हो रहा चुनाव kshititech
नगर पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक
पहली बार होने जा रहे बम्हनीनडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत.प्रभारी मंत्री और सांसद पहुंचे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेजी से होगा शहर का विकास. नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए हो रहा चुनाव kshititech
नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम करते प्रभारी मंत्री एवं सांसद जी
पहली बार होने जा रहे बम्हनीनडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत.प्रभारी मंत्री और सांसद पहुंचे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने. सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से तेजी से होगा शहर का विकास. नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के लिए हो रहा चुनाव kshititech
नगर पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम करते प्रभारी मंत्री एवं सांसद जी,

पहली बार होने जा रहे बम्हनीनडीह नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी अपनी पूरी ताकत.प्रभारी मंत्री और सांसद पहुंचे प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह मैं पहली बार होने जा रहे नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। तथा प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को लेकर जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता संपर्क अभियान में लगे हुए हैं। तो वहीं छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी कौशल मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने 23 मई को क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। तथा सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए चर्चा की। चुनाव को लेकर हुई भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तृत समीक्षा की गई

बम्हनीडीह नगर पंचायत में आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रत्येक वार्ड एवं घर-घर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने, आम नागरिकों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यों के बल पर नगर पंचायत बम्हनीडीह में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने शामिल होकर आम जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का भी आग्रह किया

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों एवं नेताओं को क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आमजन में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत बम्हनीडीह के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति देने के उद्देश्य से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प क्षेत्रवासियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि “ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार” के माध्यम से नगर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को मजबूती प्रदान की जाएगी। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है।इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा पदाधिकारीगण, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे