डिजिटल नियुक्ति पत्र-51000 युवाओं को 23 मई को प्रधानमंत्री मोदी सौंपेंगे नौकरी का नियुक्ति पत्र. वर्चुअल होगा पूरा जॉइनिंग लेटर का कार्यक्रम



51000 युवाओं को कल प्रधानमंत्री मोदी सौंपेंगे नौकरी का नियुक्ति पत्र. वर्चुअल होगा पूरा जॉइनिंग लेटर का कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 23 मई 2026 को19वां रोजगार मेले कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर के युवाओं को बांटेंगे 51 हजार जॉइनिंग लेटर, अब तक 12 लाख परिवारों तक पहुंची है सरकारी नौकरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के युवाओं के लिए एक और बड़ी सौगात लेकर आ रहे हैं. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51 हजार से अधिक युवाओं को डिजिटल तरीके से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस पूरे कार्यक्रम को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है तो वहीं वर्चुअल रूप से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर देश के विभिन्न राज्यों से युवा इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे






