बंगाल चुनाव में मोदी साहब को झालमुरी खिलाने वाले विक्रम को मिली बांग्लादेश पाकिस्तान से बम से उडाने की धमकी. रातों रात सेलिब्रिटी बन गया था विक्रम

बंगाल चुनाव में मोदी साहब को झालमुरी खिलाने वाले विक्रम को मिली बांग्लादेश पाकिस्तान से बम से उडाने की धमकी. रातों रात सेलिब्रिटी बन गया था विक्रम kshititech
19 अप्रैल को पीएम मोदी पहुंचे विक्रम की दुकान पर

बंगाल चुनाव में मोदी साहब को झालमुरी खिलाने वाले विक्रम को मिली बांग्लादेश पाकिस्तान से बम से उडाने की धमकी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए जंगल महल अंतर्गत झाड़ग्राम आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम की दुकान पर झालमुड़ी खरीद कर खाई थी। झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साव को अब जान से मारने की धमकी मिली है।आरोप है कि उन्हें किसी अनजान नंबर से सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए। उन्हें फोन और वीडियो कॉल करके भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। विक्रम ने इस संबंध में झाड़ग्राम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।इसे देखते हुए झाड़ग्राम के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने कहा कि झालमुड़ी बेचने वाले को किसी अनजान फोन नंबर से सोशल मीडिया पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर धमकी दी गई। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।बताते चलें कि विगत 19 अप्रैल को झाड़ग्राम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीपैड की ओर लौटते समय प्रधानमंत्री ने विक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी।इस पर न सिर्फ राज्य की पॉलिटिक्स, बल्कि नेशनल पॉलिटिक्स में भी हलचल मच गई थी। मोदी के झालमुड़ी खाने का सीन पल भर में सोशल मीडिया पर फैल गया।विक्रम भी रातों-रात सेलिब्रिटी बन गया और उसकी दुकान पर भीड़ बढ़ने लगी। बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक विक्रम की दुकान के आसपास हंगामा था।इस बार बंगाल में सत्ता बदल गई। भाजपा की सरकार बन गई। चुनाव के बाद विक्रम की ज़िंदगी भी अपनी सामान्य लय में लौटने लगी थी। उस लय को धमकी भरे मैसेज ने बिगाड़ दिया।विक्रम ने आरोप लगाया कि सिर्फ मैसेज ही नहीं, बल्कि उन्हें किसी अनजान नंबर से कॉल भी किया गया। कॉल बांग्लादेश पाकिस्तान से आई थी। विक्रम कहते है कि मुझे बांग्लादेश और पाकिस्तान से कॉल आए। उन्होंने नमस्ते से बातचीत शुरू की।जब मैंने जवाब नहीं दिया, तो मुझसे कहा गया कि वे मुझे बम से उड़ा देंगे। मूल रूप से पड़ोसी राज्य बिहार के गया का रहने वाला विक्रम कई सालों से अपने परिवार के साथ झाड़ग्राम शहर के स्टेशन पाड़ा में रह रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading