आएंगे बाबा श्याम- 27 मई को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. प्रसिद्ध भजन गायिका हीना सिंह देगी अपनी प्रस्तुति.सुबह 8:00 बजे निकलेगी निशान यात्रा. श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन



आएंगे बाबा श्याम- 27 मई को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम. प्रसिद्ध भजन गायिका हिना सिंह जी देगी अपनी प्रस्तुति।सुबह 8:00 बजे निकलेगी निशान यात्रा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा आगामी 27 मई 2026 दिन- बुधवार को रात्रि 7:30 बजे से श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि अंबिकापुर की प्रसिद्ध भजन गायिका हिना सिंह एवं संतोष महंत बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे एवं इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित कर पूजा अर्चना की जाएगी एवं रात्रि 11:30 बजे प्रभु की आरती का कार्यक्रम होगा। आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों। श्याम प्रेमियों को सह परिवार इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है
27 मई को सुबह निकलेगी निशान यात्रा
27 मई को श्याम ग्यारस के मौके पर श्री राम मंदिर शक्ति से निशान यात्रा प्रारंभ होगी जो की शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी। इस अवसर पर सभी श्याम प्रेमियों को सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर पहुंचने का भी आग्रह किया गया है
शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रत्येक ग्यारस पर होता है संकीर्तन का कार्यक्रम
शक्ति शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा प्रत्येक महीने की बड़ी ग्यारस पर श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाता है. तथा यह आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है. जिसमें शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न स्थानों से श्याम प्रेमी अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं. एवं बाबा श्याम की आराधना में डूबकर भजनों का आनंद लेते हैं एवं पूजा अर्चना भी करते हैं. तथा आयोजक संस्था द्वारा आगंतुक सभी श्याम प्रेमियों के लिए जहां रात्रि समय प्रसादी की भी व्यवस्था की जाती है.तो वही भक्तजन घंटों तक बाबा श्याम के भजनों में झूमते गाते नजर आते हैं






