जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पद हेतु सशक्त दावेदार हैं सीनियर एडवोकेट चितरंजन पटेल. पटेल जी के नेतृत्व मे विगत वर्षों हुई अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति की स्थापना. बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी हैं चितरंजन जी



जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष पद हेतु सशक्त दावेदार हैं सीनियर एडवोकेट चितरंजन पटेल. पटेल जी के नेतृत्व मे विगत वर्षों हुई अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति की स्थापना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -26 मई को होने जा रहे जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के प्रतिष्ठा पूर्ण निर्वाचन में सीनियर एडवोकेट चितरंजन पटेल सशक्त दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी कर रहे हैं। तथा चितरंजन पटेल ने जहां जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।तो वहीं चितरंजन पटेल के ही नेतृत्व में साल 2023 में पहली बार आवासहीन अधिवक्ता साथियों को स्वयं के मकान निर्माण करने के लिए शासन से भूमि आवंटन जमीन प्राप्त करने हेतु अधिवक्ता गृह निर्माण सहकारी समिति की स्थापना कर इस कार्य को गति दी गई तथा चितरंजन पटेल विगत कई दशकों से लगातार अधिवक्ता पेशे से जुड़े हुए हैं। एवं उनके कुशल नेतृत्व में अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से ही अधिवक्ता साथियों के हितो के लिए अनेकों प्रयास हुए हैं। एवं साल 2003 में चितरंजन पटेल अधिवक्ता संघ के सचिव के पद पर रहे। साल 2014 में उच्च न्यायालय बिलासपुर के शासकीय अधिवक्ता के पद पर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर चुके श्री पटेल ने ही अधिवक्ता संघ में सर्वप्रथम वाटर कूलर की व्यवस्था का शुभारंभ करवाया एवं उन्होंने सकारात्मक प्रयास कर तहसील न्यायालयों की स्थापना। विद्युत न्यायालय की स्थापना। विशेष न्यायालयों की स्थापना वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया तो वहीं श्री पटेल जी ने उच्च न्यायालय के सामान्य अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह का सफल संचालन करते हुए अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान विस्तार हेतु विधिक कार्यशालाओं का भी आयोजन करने में अपना सक्रिय सहयोग दिया तथा श्री पटेल जी वर्तमान में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद शक्ति जिले के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार चितरंजन पटेल हर परिस्थितियों में अधिवक्ता संघ की एकता। सम्मान और विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं
अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में उनका संघ को लेकर आगामी लक्ष्य
चितरंजन पटेल जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए सशक्त दावेदारी कर रहे हैं.उन्होंने कहा है अधिवक्ता साथियों का उन्हें पूर्ण समर्थन मिलने पर वे सदैव संघ के हित में काम करेंगे एवं सिविल जिला की शीघ्र स्थापना करवाना.नवीन न्यायालय में सुसज्जित अधिवक्ता कच्छ की स्थापना करवाना. अधिवक्ताओं के लिए सुसज्जित पुस्तकालय की स्थापना. अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान को अद्यतन करने लगातार कार्यशालाओं का आयोजन. टोल प्लाजा का विस्थापन. शक्ति से बाराद्वार के बीच सिटी बसों का संचालन.आवासहीन कनिष्ठ अधिवक्ताओं के आवास हेतु गृह निर्माण। बार-बेंच परस्पर समन्वय की परंपरा का पुनर्स्थापन। अधिवक्ता संघ को सामाजिक सरोकार के साथ बेहतर सम्मान दिलाना प्रमुख रूप से शामिल है
स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी पटेल जी लगातार रहते हैं सक्रिय
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने एवं शिक्षा की बेहतर व्यवस्था को लेकर भी एडवोकेट चितरंजन पटेल सदैव सक्रिय नजर आते हैं एवं वे एक सफल सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जहां पूरे प्रदेश में जाने जाते हैं.तो वहीं धर्म के क्षेत्र में भी वे लगातार अग्रणी होकर अपना योगदान देते हैं. तथा इन्हीं सब कार्यों के चलते हुए वर्तमान में अनेकों सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय रूप से प्रमुख पदों पर कार्य कर रहे हैं
नए कानून को लेकर भी पटेल जी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर हुआ था जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
विगत वर्षों भारत में नए संशोधित कानून को लेकर शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का भी सफल आयोजन एडवोकेट चितरंजन पटेल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक हुआ था. तथा इस कानून के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए श्री पटेल जी ने जहां पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय बनाकर ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को गति प्रदान की तथा लोगों को नए कानून के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई
जिला अधिवक्ता संघ शक्ति में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चितरंजन पटेल ने कहा कि वक्त गुजरता है। यूं ही गुजरा करेगा। ध्यान रहे आपका एक मत-अधिवक्ता संघ के विकास के लिए दिशा तय करेगा






